SONE KA TAZA BHAV: शनिवार को धड़ाम से गिरते – गिरते नीचे फिसला गोल्ड, फटाफट चेक करें दाम

By

Sarita

नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 4 मई 2024 सोने और चांदी की कीमतों (Gold Price Today Update) में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिला है। गोल्ड और सिल्वर के रेट आज गिरावट देखने को मिली है। सोने की कीमतों में थोड़ी कमी देखने के बाद लोगों ने राहत भरी सांस ली है।

दस ग्राम सोना सस्ता होकर 71,720 रुपये पर जा पहुंची है। वहीं, एक किलो चांदी की दरों में भी कमी आई है। चांदी (Silver price) की कीमत आज, यानी शनिवार को 83,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। आज भारत में 22 कैरेट सोने की औसत कीमत लगभग 65,740 रुपये है। यदि आप सोना और चांदी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो उससे पहले आपको एक बार रेट जरूर जान लेना चाहिए।

दिल्ली में सोने की कीमत क्या है?

दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 65,890 रुपये है, जबकि 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 71,870 रुपये है।

मुंबई में गोल्ड के रेट क्या हैं?

फिलहाल मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 65,740 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 71,720 रुपये है।

चेन्नई में सोने की दरें क्या है?

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में आज 24 कैरेट गोल्ड के रेट 72160 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोने के दाम 66750 रुपये प्रति तोला है।

कोलकाता में सोने की कीमत क्या है?

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में 24 कैरेट गोल्ड के दाम 71730 रुपये प्रति तोला और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 65750 रुपये प्रति तोला बिकता दिख रहा है।

हैदराबाद में गोल्ड की कीमत क्या है?

हैदराबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत 71730 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत 65750 रुपये प्रति तोला है।

कैसे पहचानें सोने की शुद्धता

ISO द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए लोगों को हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के गहने पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है. ज्यादातार लोग सोने के गहने बनवाने के लिए 22 कैरेट का इस्तेमाल करते हैं। वहीं कुछ लोग गहना बनवाने के लिए 18 कैरेट सोने का इस्तेमाल करते हैं।

22 और 24 कैरेट गोल्ड में अंतर?

24 कैरेट सोना 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट सोना करीब 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट सोना में 9% अलग-अलग धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर गहना बनाया जाता है। जबकि 24 कैरेट सोने का आभूषण नहीं बनाया जाता है।

Sarita के बारे में
Sarita Sarita Singh brings over 8 years of media experience to Timesbull.com. From crime to entertainment, her writing captivates readers. Her journey started small, then blossomed at Rajasthan Patrika, India.com, and News 24 Digital. Now, she thrives on diverse content creation at Timesbull.com. A master storyteller, Sarita's future shines bright. Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App