ऋषभ पंत भाई जरा संभलकर! यह गलती दोहराई तो लग जाएगा बैन, जानें अपडेट

Avatar photo

By

Vipin Kumar

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग में इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत की हो रही है। वैसे भी उनके सितारे इन दिनों गर्दिश में चल रहे हैं, जिन पर अब तक दो बार जुर्माना भी लग चुका है। ऋषभ पंत पर दो मैचों में जुर्माना लगा। एक में 12 लाख और दूसरे में 24 लाख रुपये जुर्माना भुगतना पड़ा।

जुर्माना लगने की वजह स्लो ओवर से गेंदबाजी कराना है। अगर ऋषभ पंत ने तीसरी बार यह गलती की तो फिर बहुत ही गलत हो जाएगा। इससे दिल्ली के कैप्टन व फैंस के चेहरे पर काफी निराशा देखने को मिल रही है।

आप सोच रहे होंगे कि तीसरी गलती पर ऐसी क्या कार्रवाई होगी, जो हर किसी को हैरान कर देगी। इसे जानने के लिए आपको हमारा आर्टिकल ध्यान से पढ़ने की जरूरत होगी, जिससे आपका सभी कंफ्यूजन खत्म हो जाएगा।

ऋषभ पंत पर होगी यह बड़ी कार्रवाई

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत अब काफी बुरे दौर से गुजर रहे हैं, जिनके ऊपर अब तक दो बार स्लो ओवर चलते जुर्माना भी डाला जा चुका है। अगर अब तीसरी बार समय से ओवर नहीं फेंके गए तो फिर उनकर बैन लगाने का काम किया जाएगा। बीसीसीआई उनके ऊपर जुर्माना राशि डालने के साथ-साथ एक मैच के लिए बैन लगाएगा, जो फैंस के लिए किसी बड़े झटके की तरह होगा।

दिल्ली कैपिटल्स ने इन सीजन में अभी तक काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया है, जिसे 5 मैचों में एक ही जीत दर्ज हुई है। टीम के लिए यह किसी बड़े झटके की तरह है। इतना ही नहीं प्वाइंट टेबल में भी दिल्ली कैपिटल्स 2 अंक के साथ दसवें नंबर पर है।

लंबे समय बाद मैदान पर लौटे ऋषभ पंत

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत लंबे समय बाद आईपीएल में खेल रहे हैं। दिसंबर साल 2022 में वे सड़क दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें आईपीएल के 16वें सीजन से भी बाहर रहना पड़ा था।

उनकी कमी दिल्ली को खूब खली थी, लेकिन इस बार उपस्थिति में भी यह हालत देखने को मिल रही है। टीम की नजरें अब अगले मुकाबले पर टिकी हैं, जो हर हाल में जीतकर अपने प्वाइंट टेबल में सुधार करने की कोशिश करेगी।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App