इंडियन प्रीमियर लीग सीज़न 16 में धोनी की लोकप्रियता अपने चरम सीमा को पार कर चुकी थी। माही को देखने के लिए हर कोई बेताब दिखाई दे रहा था। ऐसे कयास भी लगाए जा रहे थे कि आईपीएल के इस सीज़न के ख़त्म होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी हमेशा के लिए क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। लेकिन, 5वीं बार चेन्नई सुपर किंग्स को ट्रॉफी दिलाने के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने इन तमाम अटकलों को ख़ारिज कर दिया। धोनी ने साफ़ कर दिया कि वह अगला आईपीएल सीज़न भी खेलेंगे। इसी बीच एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
सर्जरी का लेंगे सहारा
दरअसल, इंडियन प्रीमियर लीग के इस पूरे सीज़न महेंद्र सिंह धोनी घुटनों के दर्द से संघर्ष करते हुए दिखाई दिए थे। घुटनों में दर्द के बावजूद भी धोनी ने हर मुकाबला खेला था। हालांकि, इस दर्द की वजह से ही वह शीर्ष क्रम में बल्लेबाज़ी करने नहीं आ पा रहे थे। लेकिन अब एम एस धोनी ने घुटनों का दर्द ठीक करने की पूरी तैयारी कर ली है।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
अगले सीज़न तक पूरी तरह से फिट होने के लिए एम एस धोनी अपने घुटनों की सर्जरी करवा सकते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ ने इस बात की जानकारी दी है। चेन्नई की टीम के सीईओ काशी विश्वनाथ ने बताया कि महेंद्र सिंह धोनी ने डॉक्टरों से मुलाक़ात करने के बाद सर्जरी के विकल्प को चुन लिया है। काशी विश्वनाथ ने आगे बताया कि अगले सीज़न फिट होकर खेलने के लिए धोनी ने यह रास्ता चुना है।
महेंद्र सिंह धोनी को बाएं घुटने में लगातार दर्द का सामना करना पड़ रहा है। यही कारण था कि इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें संस्करण में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 8वें नंबर पर बल्लेबाज़ी कर रहे थे। ख़ासकर, एम एस धोनी को दौड़ लगाने में काफी मुश्किलें आ रही थीं। ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस माही के लिए यही प्रार्थना करेंगे कि उनके घुटने की चोट जल्द ही ठीक हो जाए।