MS Dhoni Knee Injury Update: आईपीएल 2023 के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी काफी परेशान दिखाई दे रहे थे। जिसके चलते आईपीएल ट्रॉफी जीतने के बाद उन्होंने अपने घुटने की सर्जरी करवा ली है।
MS Dhoni Knee surgery Update: आईपीएल 2023 के फाइनल में सीएसके ने जीटी को हराकर पांचवी बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। आईपीएल के इस सीजन में एमएस धोनी अपने घुटने को लेकर काफी परेशान थे। जिसके बाद मीडिया रिपोर्ट्स में खबरे सामने आई हैं कि धोनी ने अपने घुटने की सर्जरी करवा ली है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 1 जून की सुबह एमएस धोनी ने मुंबई के कोलिकाबेन हॉस्पिटल में अपने घुटने की सर्जरी करवाई है।
कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी 31 मई, बुधवार को अपने घुटने की जांच कराने के लिए मुंबई आए थे। रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया है कि धोनी की सर्जरी डॉक्टर दिनशॉ पारदीवाला ने की है। बता दें कि ये वही डॉक्टर हैं, जिन्होंने ऋषभ पंत की भी सर्जरी की थी। एमएस धोनी आईपीएल 2023 के पहले ही मुकाबले में एक गेंद को डाइव लगाकर रोकने के चक्कर में चोटिल हुए थे। हालांकि इसके बावजूद भी उन्होंने पूरा सीजन खेला भी और टीम को पांचवी बार आईपीएल ट्रॉफी भी जीताई।
MS Dhoni IPL 2023
इस सीजन सीएसके के कप्तान एमएस धोनी ने 16 मैचों की 12 पारियों में 26 की औसत और 182.46 के स्ट्राइक रेट से 104 रन बनाए। इस दौरान धोनी के बल्ले से 10 छक्के और 3 चौके निकले। इस सीजन धोनी का हाईएस्ट स्कोर नाबाद 32 रनों का रहा।