Why Autos Have 3 Wheels: भारत में टू व्हीलर और फोर व्हीलर के अलावा थ्री व्हीलर ऑटो भी चलाए जाते हैं। जब भी हम ऑटो को सड़क पर देखते हैं तो हमारे मन में यह सवाल जरूर आता है कि आखिर इसमें तीन पहिए ही क्यों होते हैं, दो और चार पहिए क्यों नहीं। आज के साथी कल में हम आपको इसी की पूरी जानकारी देंगे की ऑटो रिक्शा में 4 की जगह 3 पहिए ही क्यों लगाए जाते हैं।
छोटा होगा आकार
ऑटो को गली मोहल्लों में चलाने के लिए डिजाइन किया गया है। शहर भर के अंदर इसे आसानी से चलाया जा सके इसके डिजाइन को वैसा रखा गया है। यही कारण है इसके आगे की तरफ आपको चौकोर की जगह त्रिकोण आकार देखने को मिलेगा। यही आकार के चलते इसे पार करना, तंग जगहों से गुजारना और हैंडल करने में काफी आसानी होती है। इसे कम मेहनत के साथ चलाया जा सके इसीलिए आगे की तरफ एक पहिया दिया जाता है।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
यह भी पढ़ें:-Royal Enfield लाने जा रही है अपनी 4 धांसू बाइक्स, यहां पढ़ें उनके डिटेल
अगर ऑटो रिक्शा में 4 पहिए दे दिए गए होते तो इसका मेंटेनेंस खर्च काफी ज्यादा बढ़ जाता। वही इसे चलाने वाले लोग इसका वहन नहीं कर पाएंगे। यही कारण है कि आम आदमी को रोजगार देने के लिए और कीमत को कम रखा जा सके इसलिए इसमें 3 पहिए दिए गए है।
ऑटो रिक्शा को कई बार संकरे रास्तों पर मोड़ा जाता है। यही कारण है कि इसके आगे आपको एक पहिया ही देखने को मिलता है। एक पहिए को कंट्रोल करना काफी आसान है। वहीं अगर इसमें दो पहिए लगा दिया जाए तो इसे ऐसे रास्तों पर मोड़ने में काफी ज्यादा कठिनाई होगी।
यह भी पढ़ें:-शानदार एसयूवी Hyundai Creta आधी कीमत पर, आज ही जानें पूरा ऑफर
यह बात हम सभी को पता है कि बाइक कार के मुकाबले ज्यादा माइलेज देती है। यही कारण है कि ऑटो में भी हमें सिर्फ तीन पहिए ही देखने को मिलते हैं। क्योंकि इसका माइलेज कार के मुकाबले ज्यादा रखना होता है। ऑटो का लगभग ज्यादातर हिस्सा खाली रहता है, जिसके कारण का वजन काफी कम होता है और इसका पावर जनरेशन भी चार पहिया के मुकाबले कम होता है। इसी माइलेज को बढ़ाने के लिए ऑटो रिक्शा में हमें तीन पहिया देखने को मिलता है।