रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या में नहीं थम रहा मनमुटाव! अब इस टीम के साथ जुड़ेंगे हिटमैन

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः आईपीएल के 17वें सेशन में मुंबई इंडियंस के बुरे दिन पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रहे हैं। आलम यह है कि मुंबई इंडियंस अब प्लेऑफ की रेस से भी बाहर हो चुकी है, जिसने 10 मैचों में केवल तीन ही जीत दर्ज की हैं। हार की मुख्य वजह टीम में गुटबाजी भी मानी जा रही है। इस आईपीएल में शुरू से ही नए नवेले कप्तान हार्दिक पांड्या को लेकर अस्थिरता थी।

पूर्व कप्तान और रोहित शर्मा में सही से तालमेल नहीं होना भी टीम के बुरे प्रदर्शन की वजह माना जा राह है। कयास लगाए जा रहे हैं कि पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इस सीजन बाद मुंबई इंडिंयस को छोड़ सकते हैं।

अगर ऐसा हुआ तो फिर वे किस टीम में जाएंगे, यह लाख टके का सवाल बना हुआ है। हालांकि, उनके मुंबई इंडियंस को झोड़ने को लेकर आधिकारिक रूप से तो कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन मीडिया की खबरों में यह बड़ा दावा किया जा रहा है।

रोहित शर्मा छोड़ सकते हैं मुबई इंडियंस का साथ

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज का चेहरा इस बार आईपीएल में खुश नहीं दिखा, जिसकी वजह हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाना है। कई मौके पर मैदान में रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या में अनबन भी देखने को मिली। मंगलवार को लखनऊ सुपर जायंट्स से मिली करारी हार के बाद मुंबई अब प्लेऑफ से पूरी तरह बाहर हो चुकी है।

आईपीएल सेशन के बाद रोहित शर्मा अब मुंबई इंडियंस को अलविदा कह सकते हैं। आप सोच रहे होंगे कि इस टीम को अलविदा कहकर वे किसी फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ेंगे। सोशल मीडिया पर चर्चा है कि रोहित शर्मा चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़ सकते हैं, क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी इस सजन के बाद सन्यास का ऐलान कर सकते हैं।

ऐसे में चेन्नई को किसी अनुभवी की तलाश रहेगी, जो रोहित शर्मा के रूप में पूरा करना चाहेगी। ऐसा हुआ तो फिर मुंबई इंडियंस के लिए किसी बड़े झटके की तरह होगा।

मुंबई ने पांड्या को बनाया था कप्तान

आईपीएल मिनी ऑक्शन 2024 से पहले मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को अपनी टीम का कप्तान घोषित किया था। इसके लिए पांड्या को गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया गया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इस फैसले की खूब निंदा की गई थी। इतना ही नहीं मैदान पर भी हार्दिक पांड्या को फैंस ने खूब ट्रोल किया था।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App