IPL 2023 में अब तक सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों के बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। इस लिस्ट में टॉप 2 में एक ही टीम के बल्लेबाज शामिल हैं।
IPL 2023 के इस सीजन अब तक कुल 55 मुकाबले खेले जा चुके हैं और इतने मुकाबलों के बाद सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस के नाम है, साथ ही फाफ इस वक्त 576 रनों के साथ ऑरेंज कैप होल्डर भी हैं। फाफ डु प्लेसी के बल्ले से अब तक 11 मुकाबलों में 32 छक्के निकले हैं, वहीं दूसरे और तीसरे नंबर पर आरसीबी के ऑल राउंडर ग्लेन मैक्सवेल और सीएसके के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज शिवम दुबे का नाम शामिल है। दोनों बल्लेबाजों के बल्ले से 27-27 छक्के निकले हैं।
IPL 2023 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज
फाफ डु प्लेसिस – 32 छक्के
ग्लेन मैक्सवेल – 27 छक्के
शिवम दुबे – 27 छक्के
कायल मायर्स – 22 छक्के
रिंकू सिंह – 21 छक्के
ऋतुराज गायकवाड़ – 21 छक्के
यशस्वी जायसवाल – 21 छक्के
इस लिस्ट में 19 छक्कों के साथ संजू सैमसन और नितीश राणा का भी नाम शामिल है। साथ ही 18 छक्कों के साथ सूर्यकुमार यादव, जीतेश शर्मा और तिलक वर्मा का नाम शामिल है।