जानें IPL के एक ही सीजन में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले खिलाड़ियों के बारे में

By

Anil Kumar

Ipl record: आईपीएल में सबसे ज्यादा बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटेने का शर्मनाक रिकॉर्ड आरसीबी के विकेट कीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक के नाम है। लेकिन एक ही सीजन में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने का रिकॉर्ड जिस खिलाड़ी के नाम है वो देखकर आप हैरान हो जाओगे।

Most ducks in one IPL season: आईपीएल के एक ही सीजन में सबसे ज्यादा बार बिना खाता खोले आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज जोस बटलर के नाम है। जोस बटलर ने यह शर्मनाक रिकॉर्ड इसी आईपीएल सीजन यानी IPL 2023 में बनाया है। वहीं इस लिस्ट में कई और चौकाने वाले नाम शामिल हैं। इस सूची में हरसल गिब्स, इयोन मोर्गन, शिखर धवन, मनीष पांडे, निकोलस पूरन और मितुन मनहास शामिल हैं।

आईपीएल इतिहास में एक ही सीजन में सबसे ज्यादा बार जोस बटलर बिना खाता खोले आउट हुए हैं। बटलर ने यह शर्मनाक रिकॉर्ड आईपीएल 2023 के सीजन में बनाया है। इस सीजन बटलर 5 बार बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं। वहीं इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर 6 बल्लेबाज शामिल हैं, जो आईपीएल के एक ही सीजन में 4 बार डक पर आउट हुए हैं। इस लिस्ट में हरसल गिब्स, इयोन मोर्गन, शिखर धवन, मनीष पांडे, निकोलस पूरन और मितुन मनहास शामिल हैं।

साल 2021 में इयोन मोर्गन ने केकेआर और निकोलस पूरन ने पंजाब किंग्स की ओर से खेलते 4 बार डक पर आउट होने का रिकॉर्ड बनाया था। शिखर धवन साल 2020 में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से सबसे हुए 4 बार डक पर आउट हुए थे। साल 2012 में मनीष पांडे 4 बार डक पर आउट हुए थे। उस सीजन मनीष पुणे वॉरियर्स इंडिया की ओर से खेलते थे। साल 2011 में पुणे वॉरियर्स इंडिया की ओर से खेलते हुए मिथुन मनहास ने 4 बार डक पर आउट होने का रिकॉर्ड बनाया था।

आईपीएल इतिहास के एक ही सीजन में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने का रिकॉर्ड –

जोस बटलर, साल 2023, 5 बार
इयोन मोर्गन, साल 2021, 4 बार
निकोलस पूरन, साल 2021, 4 बार
शिखर धवन, साल 2020, 4 बार
मनीष पांडे, साल 2012, 4 बार
मिथुन मनहास, साल 2011, 4 बार
हर्षल गिब्स, साल 2009, बार

Anil Kumar के बारे में
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App