MI vs SRH IPL 2023: आईपीएल 2023 के मैच नंबर 69 में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद आमने सामने होंगी। मुंबई के लिए इस मैच में करो या मरो की स्थिति है।
IPL 2023, MI vs SRH Match: आईपीएल 2023 के मैच नंबर 69 में आज (21 मई) रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस और मार्करम की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद आमने सामने होंगी। यह मुकाबला मुंबई के होम ग्रांउड वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। अगर मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करनी है तो उसे इस मुकाबले को हर हाल में जीतना होगा। मुंबई इस समय अंक तालिका में छठे स्थान पर है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद पहले ही प्लेऑफ की रेस बाहर हो चुकी है।
इस वक्त दोनों ही टीमें अपना पिछला मुकाबला हार कर आ रही हैं। मुंबई इंडियंस को अपने पिछले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स से 5 रनों से हार मिली थी। वहीं दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद को भी अपने पिछले मुकाबले में आरसीबी से खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इस मुकाबले में मुंबई प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के लिए उतरेगी तो वहीं एसआरएच अपनी बची खुची इज्जत बचाना चाहेगी।
MI vs SRH हेड टू हेड रिकॉर्ड
आईपीएल इतिहास में अब तक ये दोनों टीमें 20 बार आमने सामने आई हैं। जिसमें मुंबई ने 11 और हैदराबाद ने 9 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। इस आईपीएल सीजन दूसरी बार यह दोनों टीमें आमने सामने होने जा रही हैं। पिछले बार जब यह दोनों टीमें आपस में भिड़ी थीं तब मुंबई ने 14 रन से जीत दर्ज की थी।
MI vs SRH पिच रिपोर्ट
आज का यह मुकाबला मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। वानखेड़े की पिच बल्लेबाजों को काफी रास आती है। इस मैदान पर स्पिनर्स को भी खासा मदद मिलती है। इसके साथ ही यह मुकाबला दोपहर में खेला जाना है। जिस कारण यहां पर आज के मैच में ओस की भूमिका बिल्कुल खत्म हो जाएगी। ऐसे में आज का यह मुकाबला एक हाई स्कोरिंग मुकाबला रहने वाला है।