MI VS PBKS: बवाल गेंद पर आशुतोष ने मचाई तबाही, चमत्कारिक ढंग से लगाया तूफानी छक्का

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 9 रन से हराकर सीजन की तीसरी जीत दर्ज की। जीत के बाद खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रशंसकों के चेहरे पर काफी रौनक देखने को मिली। मुंबई इंडियंस अब प्वाइंट टेबल में 6 अंक के साथ सातवें नंबर पर पहुंच गई। चंडीगढ़ स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स कुल 183 रन बना सकी। मैच में शुरू से ही मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी लग रहा था। इस बीच पंजाब किंग्स के तूफानी बल्लेबाज आशुतोष ने मैदान पर तबाही मचा दी। उन्होंने 217 से अधिक स्ट्राइक रेट से रन बनाए और मैदान पर भूचाल ला दिया। इस बीच उनकी बल्लेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आशुतोष शर्मा ने मैदान पर मचाई तबाही

पंजाब किंग्स को भले ही मुंबई के हाथों हार का सामना करना पड़ा, लेकिन तूफानी बल्लेबाज आशुतोष शर्मा ने दिल जीत लिया। उन्होंने 28 गेंदों का सामना कर 61 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 7 छक्के और 2 चौके लगाए। एक छक्का तो ऐसा लगाया कि यकीन भी नहीं हो रहा कैसे गेंद दर्शक दीर्घा में पहुंच गई।

तेज गेंदबाज पर आशुतोष शर्मा ने लेग साइड पर ऐसा शॉट लगाया कि गेंद सीधी भीड़ में जाकर गिरी। फिर अगले यानी 13 ओवर में भी उन्होंने एक शानदार छक्का जड़ा। दोनों जबरदस्त छक्के सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

आपने उनका वीडियो नहीं देखा तो सच में कुछ नहीं देखा, जो फैंस को सोचने के लिए मजबूर कर रहा है। वैसे भी आशुतोष शर्मा जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं। पंजाब किंग्स ऐसी टीमों में शामिल है, जिसने एक भी आईपीएल खिताब नहीं जीता है। मुंबई इंडियंस की बात करें तो अब तक उसने पांच बार आईपीएल का खिताब जीत लिया है, जिसकी नजरें इस सीजन पर भी टिकी हैं।

पंजाब किंग्स टीम

रिले रोसौव, प्रभसिमरन सिंह, सैम कुरेन (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह।

मुंबई इंडियंस टीम

रोहित शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मोहम्मद नबी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, श्रेयस गोपाल, जसप्रित बुमरा

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App