MI VS CSK VIDEO: 4,4,4 से गायकवाड़ ने मैदान पर मचाई तबाही, पांड्या का चकराया दिमाग

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 17वें सीजन का 29वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है जिसे लेकर खिलाड़ियों में काफी उत्साह बना हुआ है। वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।

चेन्नई सुपर किंग्स पहले बल्लेबाजी कर रही है जिसने 10 ओवर ओवर समाप्त होने तक 2 विकेट के नुकसान पर 80 रन बना लिए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत काफी खराब रही। सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे 8 गेंदों पर 5 रन ही बना सके।

रचिन रवींद्र ने 16 गेंदों पर 21 रन बना और पवेलियन लौट गए। टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ तबाड़तोड़ बल्लेबाजी करते दिख रहे हैं। उनके द्वारा एक ही ओवर में मारे गए तीन चौके सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

ऋतुराज गायवकाड़ ने जड़ दिए तीन चौके

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने तूफानी बल्लेबाज कर मुंबई इंडियंस का पसीना छुटाया। उन्होंने एक ही ओवर में एक के बाद एक तीन चौके जड़ दिए। आप देख सकते हैं कि एक चौका तो ऐसा जड़ा कि यकीन करना ही मुश्किल हो रहा है। गेंद बल्ले से टच होकर पीछे की तरफ चली गई।

देखते-देखते गेंद बाउंड्री लाइन से बाहर हो गई। उनके द्वारा मारा गया बेहतरीन शॉट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। जानकारी के लिए बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के लिए यह मुकाबला काफी निर्णायक होने जा रहा है, क्योंकि दोनों टीमें जीत के लिए एड़ी से चोटी तक जोर लगाती नजर आएंगी।

चेन्नई ने यह मुकाबला जीत लिए तो प्वाइंट टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच जाएगी। मुंबई इंडियंस भी प्वाइंट टेबले में सुधार के लिए जीतोड़ मेहनत करती दिखाई देगी। अभी तक मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है।

मुंबई इंडियंस टीम

रोहित शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, रोमारियो शेफर्ड, श्रेयस गोपाल, गेराल्ड कोएत्ज़ी, जसप्रित बुमरा, आकाश मधवाल

चेन्नई सुपर किंग्स टीम

रचिन रवींद्र, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिशेल, शिवम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, समीर रिजवी, एमएस धोनी (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, मुस्तफिजुर रहमान।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App