IPL 2023 CSK: आईपीएल 2023 का खिताब जीतकर भी एमएस धोनी रोहित शर्मा और अंबाती की बराबरी नहीं कर सके हैं। आइए जानते हैं कैसे।
IPL 2023 Final: आईपीएल 2023 के फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर 5वीं बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम कर लिया है। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए थे। जिसे चेस करने उतरी सीएसके के पारी के पहले ही ओवर में बारिश ने खेल रोक दिया। हालांकि बारिश कुछ समय बाद रुक गई जिसके बाद मैच वापस शुरु किया गया। इस समय चेन्नई को 15 ओवर में 171 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे रवींद्र जडेजा ने लास्ट बॉल पर चौका मारकर हासिल किया। इसी के साथ चेन्नई ने सबसे ज्यादा बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने के मामले में मुंबई इंडियंस की बराबरी कर ली है। दोनों ही टीमों ने 5-5 बार आईपीएल ट्रॉफी जीती है। आइए जानते हैं कैसे धोनी अभी भी रोहित शर्मा और अंबाती रायडू की बराबरी नहीं कर सके हैं।
Most IPL trophy: आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने के मामले में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी अंबाती रायडू हैं। रोहित ने बतौर कप्तान 5 आईपीएल ट्रॉफी जीती हैं वहीं रोहित ने बतौर खिलाड़ी कुल 6 ट्रॉफी जीती है। हिटमैन ने 5 आईपीएल ट्रॉफी मुम्बई इंडियंस की ओर से जीती हैं तो वहीं एक ट्रॉफी डेक्कन चार्जर्स की ओर से खेलते हुए जीती थी। अंबाती रायडू ने मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से कुल 6 ट्रॉफी जीती है। वहीं एमएस धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए कुल 5 ट्रॉफी जीती हैं।