IPL 2024 UPDATE: रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस को बोलेंगे बाय बाय! इस टीम से मिला कप्तान बनने का ऑफर

Avatar photo

By

Vipin Kumar

INDIAN PREMIER LEAGUE: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सबसे ज्यादा किसी खिलाड़ी की चर्चा हो रही है तो उसका नाम मुंबई इंडियंस है। चर्चा कि वजह नए नवेले कप्तान हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाना है। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल ऑक्शन 2024 से पहले रोहित शर्मा को अचानक कप्तानी से हटाकर फैंस को झटका दिया था।इस फैसले के बाद मुंबई इंडियंस को फैंस की कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

इतना ही नहीं टीम के नए कप्तान हार्दिक पांड्या को भी कड़ा विरोध का सामना करना पड़ रहा है। स्टेडियम में ही फैंस उनका पनौती-पनौती कहकर चिड़ा रहे हैं। अब चर्चा है कि रोहित शर्मा जल्द ही मुंबई इंडियंस को छोड़ने का ऐलान कर सबको चौंका सकते हैं जो किसी बड़े फैसले से कम नहीं होगा। हालांकि, रोहित शर्मा शर्मा किस टीम में जाने वाले हैं, यह आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा है।

रोहित शर्मा इस टीम के बन सकते हैं कप्तान

मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने जब से रोहित शर्मा को कप्तानी से आउट कर हार्दिक पांड्या को कमान सौंपी है तभी से उनके द्वारा टीम छोड़ने की बात कही जा रही है। चर्चा है कि रोहित शर्मा अगले आईपीएल सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हो सकते हैं। उन्हें बतौर कप्तान सीएसके में शामिल किया जा सकता है।

दरअसल, सीएसके के सबसे अनुभवी खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल से सन्यास की घोषणा कर सकते हैं। धोनी के बाद सीएसके को एक अनुभवी खिलाड़ी की जरूरत होगी तो ऐसे में माना जा रहा है कि रोहित शर्मा को टीम में शामिल किया जा सकता है, जो किसी बड़े झटके से कम नहीं होगी। दूसरी ओर मुंबई इंडियंस अभी तक कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाई है, जिससे फैंस को निराशा देखने को मिली।

मुंबई इंडियंस ने किया निराशाजनक प्रदर्शन

आईपीएल के 17वें सीजन में मुंबई इंडियंस को कड़ी झेलनी पड़ी है, जिसकी वजह लगातार मैच का हारना है। अभी तक मुंबई ने इस सीजन में 4 मुकाबले खेले हैं जिसमें केवल एक ही जीत दर्ज हुई है। मुंबई की बदहाली के लिए इस बार हार्दिक पांड्या को जिम्मेदार माना जा रहा है।

इसके लिए उन्हें दर्शकों की काफी आलोचना को सहन करना पड़ रहा है। चर्चा तो यहां तक है कि हार्दिक पांड्या को कप्तानी से हटाया जा सकता है, लेकिन आधिकारिक रूप से अभी ऐसे कुछ नहीं कहा गया है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App