IPL 2024 UPDATE: मुंबई इंडियंस से बोर हुए रोहित शर्मा छोड़ेंगे साथ! अब इस टीम के बनेंगे कप्तान

Avatar photo

By

Vipin Kumar

IPL 2024 UPDATE: क्रिकेट में आईपीएल एक ऐसी लीग है, जिसके हर सेशन में खिलाड़ी दाएं और बाएं होते रहते हैं। पता नहीं कब कोई भी टीम किस खिलाड़ी को रिलीज कर दे, जिसके बाद फिर मिनी ऑक्शन में बोली लगकर सब कुछ ही बदल जाता है। आज हम आपको एक ऐसे खिलाड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो तथाकथित तौर पर दूसरे टीम में जाने का रास्ता तलाश रहे हैं। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक रूप से कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन मीडिया की रिपोर्ट्स के आधार पर यह दावा किया जा रहा है।

दरअसल, मुंबई इंडियंस द्वारा कप्तानी से हटाए गए रोहित शर्मा अभी भी काफी नाराज बताए जा रहे हैं, जो अपना भविष्य किसी ओर टीम में देख रहे हैं। कुछ दिन पहले राजस्थान रॉयल्स का कप्तान बनाए जाने की चर्चा भी चल रही थी, लेकिन अब चेन्नई सुपर किंग्स के लिए उनके वरदान साबित होने की बात हो रही है।

रोहित शर्मा होंगे चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान

मिनी ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने बड़ा फैसला लेते हुए रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को नेतृत्व थमा दिया था। हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया गया था, जिसके बाद मुंबई एक इस फैसले की सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हुई।

फैंस में गुस्सा इतना भर गया कि इंस्टाग्राम पर फैन फॉलोइंग में भी काफी गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद रोहित शर्मा को नाराज बताया गया। हालांकि रोहित शर्मा ने इस पर खुलकर कुछ नहीं कहा था। अब चर्चा है कि रोहित शर्मा आईपीएल के अगले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स का कप्तान बन सकते हैं।

इसकी वजह कि मेहंद्र सिंह धोनी इस सीजन के बाद आईपीएल से सन्यास की घोषणा करने के कयास लगाए जा रहे हैं। ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स को एक शानदार बल्लेबाज और कप्तान की जरूरत होगी, जिसमें रोहित शर्मा बिल्कुल फिट बैठते हैं।

रोहित शर्मा अभी मुंबई इंडियंस में बने रहेंगे

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा अभी कहीं नहीं जाने वाले हैं, क्योंकि वे इस सीजन में टीम के साथ ही खेलते नजर आएंगे। टीम के नए कप्तान बने हार्दिक पांड्या ने भी बीते दिन सोमवार को रोहित शर्मा पर चुप्पी तोड़ते हुए उनकी तारीफ में कसीदे पढ़े थे। उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा एक अनुभवी कप्तान हैं, मुझे मदद की जरूरत हुई तो जरूरी लूंगा। मैंने भी उनके अंडर में काफी क्रिकेट खेली है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App