IPL 2024: मुंबई इंडियंस की हार नहीं पचा पाया समर्थक, बुजुर्ग की कर दी हत्या, जानें मामला

Avatar photo

By

Vipin Kumar

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के सत्रहवें सीजन की धूम जमीं से आसमान तक सुनाई दे रही है। क्रिकेट स्टेडियम ही नहीं लोग घर बैठकर टेलीविजन और स्मार्टफोन के जरिए भी जमकर आईपीएल का आनंद उठा रहे हैं। इतना ही नहीं आईपीएल का खुमार फैंस के सिर पर सवार है। यह खुमारी किसी के लिए घातक हो जाए, ऐसा किसी ने सोच नहीं था। आप सोच रहे होंगे ऐसा क्या हो गया। खुमारी भी ऐसी कि चेन्नई सुपर किंग्स के एक समर्थक की जान चली गई। आप सोच रहे होंगे कि ऐसे कैसे जान चली गई। दरअसल, यह मामला महाराष्ट्र का जहां मुंबई इंडियंस और हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला जा रहा है।

मुंबई की हार देख एक फैंस ने सीएसके समर्थक का सिर फोड़ दिया, जिससे उसे अपनी जान गंवानी पड़ी। बाकी डिटेल जानने के लिए आप हमारा आर्टिकल नीचे तक पढ़ सकते हैं।

मुंबई के समर्थक ने सीएसके फैंस का फोड़ा सिर

आईपीएल के 8वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बड़ी रोमांचक जंग देखने को मिली। लिहाजा, मुंबई को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 277 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस 246 रन ही बनाने में कामयाब रही।

इस पारी के दौरान रोहित शर्मा 26 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। रोहित के पवेलियन लौटने के बाद बंदोपंत बापसो टिबिले नाम के व्यक्ति ने मुंबई के फैंस से जीत को लेकर कुछ बात पूछ ली। इस पर मुंबई इंडियंस का फैंस चिढ़ गया और बुजुर्ग के ऊपर डंडे से हमला कर दिया।

डंडा बुजुर्ग के सिह में लगा, जिससे बुरी तरह से घायल हो गया। मौके प जमा लोगों ने बुजुर्ग को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। पता चला चोट इतनी गंभीर थी कि इलाज के दौरान बुजुर्ग की जान चली गई। मामला थाने पहुंच और हमलों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र के बंदोपंत कोल्हापुर निवासी थे। कोल्हापुर की करवीर पुलिस ने हमलावरों को गिरफ्तार गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी की बलवंत महादेव की आयु करीब 50 साल बताई गई है। दूसरे फैन सागर सदाशिव की उम्र 35 साल आंकी गई है। ये दोनों ही अब पुलिस की गिरफ्त में हैं।

जानकारी के लिए बता दें किइससे पहले भी टीमों के फैंस में लड़ाई झगड़ा हो चुका है, लेकिन यह मामला बेहद घातक साबित हुआ। खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हैदराबाद के हाथों 31 रन से करारी हार झेलनी पड़ी थी। टीम ने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए 277 रन का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम 246 रन ही बनाने में कामयाब हुई। रोहित ने 12 गेंदों में 26 रन बनाए थे।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App