नई दिल्लीः भारतीय टीम को इंग्लैंड से पहले ही मुकाबले में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। अब अगला मुकाबला 2 फरवरी से विशाखापट्टन में खेला जाना है, जिसे लेकर सभी की नजरें टिकी हैं। यह मुकाबला मेजबान और मेहमान टीम के लिए बहुत ही निर्णायक होने की उम्मीद है।
आईसीसी टी-20 से पहले यह आखिरी सीरीज खेली जा रही है। इसके बाद अब सीधे आईपीएल खेला जाएगा, जिसकी तैयारियां तेजी से चल रही हैं। आईपीएल का आगाज 22 मार्च से होने की उम्मीद लगाई जा रही है, जिसका अभी शेड्यूल सामने नहीं आया है।
दूसरी ओर इस बार आईपीएल से पहले मुंबई इंडियंस काफी चर्चा में है। मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने अचानक रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर पांड्या को कमान सौंप दी, जिसके बाद खूब आलोचनाएं झेलनी पड़ी।
हार्दिक पांड्या के खेलने पर सस्पेंस
आईपीएल ऑक्शन 2024 से पहले मुंबई इंडियंस ने बड़ा फैसला लेते हुए गुजरा टाइटंस से हार्दिक पांड्या को ट्रेड किया था। इसके बाद मुंबई इंडियंस ने उन्हें टीम की कप्तानी सौंप दी। वैसे मुंबई इंडियंस को इस फैसले के चलते फैंस का विरोध भी झेलना पड़ा था।
दूसरी ओर हार्दिक पांड्या चोटिल चल रहे हैं जिनकी टीम इंडिया में भी वापसी नहीं हो पा रही है। ऐसे में अगर हार्दिक पांड्या आईपीएल तक स्वस्थ नहीं हुए तो फिर टीम का कप्तान कौन होगा, यह बड़ा सवाल बना हुआ है। अगर हार्दिक पांड्या की वापसी नहीं हुई तो फिर नया कप्तान चुनना मुश्किल भरा होगा।
रोहित शर्मा बनेंगे टीम के कप्तान!
अगर हार्दिक पांड्या चोट के चलते आईपीएल में वापसी नहीं कर सके तो फिर टीम का कप्तान कौन होगा, यह बड़ा सवाल बना हुआ है। माना जा रहा है कि ऐसी स्थिति में मुंबई इंडियंस की रोहित शर्मा को कप्तान बना सकती है। अब क्या रोहित शर्मा टीम की कप्तानी लेना स्वीकार करेंगे, यह बड़ी बातें निकलकर सामने आ रही हैं। कहा जा रहा है कि रोहित शर्मा शायद ही अब टीम की कमान थामेंगे, जो मुंबई इंडियंस के लिए किसी झटके की तरह है।
जानिए कब घायल हुए थे पांड्या
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ हार्दिक पांड्या बुरी तरह से घायल हो गए थे, जिन्हें उसी समय से वापसी का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। अगर उनकी अब आईपीएल में भी वापसी नहीं हो सकी थी तो मुंबई इंडियंस के लिए यह कारार झटका साबित होगा।