IPL 2024: मुंबई इंडियंस की कप्तानी से होगी छुट्टी! जल्द इस खिलाड़ी को मिलेगी टीम की कमान

Avatar photo

By

Vipin Kumar

INDIAN PREMIER LEAGUE: आईपीएल सजीन में मुंबई इंडियंस की दो हार के बाद से टीम के नए नवेले कप्तान हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर सवाल खड़े होने लगे हैं। मैदान से लेकर सोशल मीडिया तक पर हर कोई उन्हें कप्तानी से हटाने के लिए हर कोई आवाज उठा रहा है। इतना ही नहीं उन्हें मैदान पर चिड़ाया भा जा रहा है। ऐसे में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या मानसिक दबाव में भी दिख रहे हैं, जिनसे फैंस कप्तानी छोड़ने की मांग कर रहे हैं।

इसकी वजह कि मुंबई को पिछले दो मुकाबले गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। सनराइजर्स हैदराबाद से बुरी हार झेलनी पड़ी, जिसके बाद कई तरह के सवाल ही उठने लगे हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि अगर हार्दिक पांड्या को कप्तानी से हटाया गया तो फिर टीम का अगला सरदार कौन होगा।

पांड्या की कप्तानी पर संकट के बादल

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने पिछले दोनों मैचों में किसी फैसले से फैंस को नहीं चौंकाया, जिससे उनकी कप्तानी जाने के सवाल उठने लगे हैं। लोग चर्चा कर रहे हैं कि उन्हें कप्तानी से तुरंत हटाया जाए। अगर पांड्या को कप्तान से हटाया गया तो फिर क्या मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा पर दांव लगाएगी।

कुछ क्रिकेट जानकारों की मानें तो अब रोहित शर्मा शायद ही टीम की कप्तानी लेना स्वीकार करेंगे, जो किसी बड़े झटके की तरह होगा। किसी वजह से रोहित शर्मा ने कप्तानी को स्वीकार नहीं किया तो फिर टीम का अगला कैप्टन कौन होगा, यह देखने वाली बात होगी। उनकी मना के बाद फ्रेंचाइजी किस पर दांव लगाएगी यह अभी तय नहीं है।

मुंबई इंडियंस ने पांड्या को किया था ट्रेड

आईपीएल ऑक्शन 2024 से पहले मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को यह जिम्मेदारी सौंपी थी। मुंबई के इस फैसले की चौतरफा आलोचना हुई थी, जहां सोशल मीडिया पर फैंस ने खूब भड़ास निकाली थी। हालांकि, रोहित शर्मा ने कप्तानी से हटाए जाने पर कुछ नहीं कहा था। फैंस आज भी रोहित शर्मा को कप्तान के तौर पर देखना चाहते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि आईपीएल का 8वां मुकाबला आज खेला जाएगा।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App