IPL 2024: आईपीएल खिताब जीतेगी मुंबई इंडियंस! हार्दिक पांड्या ने किया ऐसा दावा कि सबकी उड़ी नींद

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः आईपीएल 2024 की शुरुआत 22 मार्च से होने वाली है, जिसके लिए सभी टीमों के साथ खिलाड़ियों ने भी कमर कस ली है। दूसरी ओर मुंबई इंडियंस के लिए यह आईपीएल काफी यादगार होने जा रहा है, क्योंकि कई साल बाद नया कप्तान टीम को मिला है। टीम के नए कप्तान बने हार्दिक पांड्या के रूप में सभी खिलाड़ियों ने नेट प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है।

प्रैक्टिस में रोहित शर्मा के शामिल होने की खबरें सामने नहीं आई हैं, जिससे उनकी नाराजगी की चर्चा को और भी बल मिल रहा है। चुनौती का बोझ लेकर गुजरात टाइटंस छोड़कर घर वापसी करने वाले हार्दिक पांड्या अभ्यास के दौरान काफी टच में नजर आए। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक बड़ा बायन दिया है। पांड्या के बयान में आक्रमणता नजर आई।

पांड्या बोले- यह जर्सी पहनने का अनुभव ही अलग है

दुनियाभर में स्टार ऑलराउंडर के नाम से पहचान बनाने वाले हार्दिक पांड्या ने शुक्रवार को आईपीएल पर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुंबई इंडियंस के लिए दमदार प्रदर्शन करेंगे। हार्दिक पांड्या ने साल 2015 में मुंबई के लिए शुरुआत की थी। इसके बाद मुंबई ने चार खिताब अपने नाम किए।

साल 2022 में वह गुजरात टाइटंस गए और पहले ही सीजन में खिताब नाम करवा दिया। मुंबई इंडियंस समय का तकाजा भांपते रुए रोहित शर्मा को हटाकर पांड्या को नया कप्तान चुना। पांड्या ने कहा सफर की शुरुआत यहीं से हुई थी और अब घर वापसी हुई है। हम ऐसी क्रिकेट खेलेंगे कि सभी को गर्व महसूस होगा। कोई भूल नहीं सकेगा।

इतना ही नहीं हार्दिक पांड्या का वीडियो सोशल मीडियापर तेजी से वायरल हो रहा है। इस बीच बाउचर ने कहा कि हार्दिक को ड्रेसिंग रूम के बारे में मुझसे ज्यादा जानकारी है। वह आगामी सीज़न को लेकर रोमांचित हैं, और हमें उन्हें वापस पाकर खुशी हो रही है।

जानिए कैसी हैं मुंबई इंडियंस की टीम

हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा , सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, टिम डेविड, एन तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, अर्जुन तेंदुलकर, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, नेहल वढेरा, शम्स मुलानी, विष्णु विनोद, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडोर्फ , रोमारियो शेफर्ड, गेराल्ड कोएत्ज़ी, दिलशान मदुशंका, श्रेयस गोपाल, नुवान तुषारा, अंशुल कंबोज, नमन धीर, मोहम्मद नबी, शिवालिक शर्मा।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App