IPL 2024: ऋषभ पंत ने धोखे से भी की यह गलती तो लग जाएगा बैन, जानिए ऐसी क्या वजह?

Avatar photo

By

Vipin Kumar

IPL 2024: आईपीएल के 17वें सीजन में दिल्ली कैपिटल के सितारे गर्दिश में चल रहे हैं, जिसे अपने 4 मैचों में 3 हार का सामना करना पड़ा है। स्थिति का अंदाजा इससे ही लगाया जा सकता है कि प्वाइंट टेबल में भी टीम 9वें स्थान पर चल रही है। हद तो तब हो रही है, जब हार के साथ-साथ स्लो ओवर के चलते दिल्ली कैपिटल्स के ऊपर भारी भरकम जुर्माना भी लग चुका है।

जुर्माना भी एक बार नहीं बल्कि दो बार लगाया जा चुका है, जो खिलाड़ियों की टेंशन बना हुआ है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ स्लो ओवर की वजह से ऋषभ पंत के ऊपर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। इतना ही नहीं चर्चा तो यहां तक है कि अगर तीसरी बार ऐसी गलती की तो फिर उन पर बैन भी लगाया जा सकता है। इससे क्रिकेट फैंस और दिल्ली कैपिटल्स की टेंशन भी बढ़ी हुई है।

ऋषभ पंत के ऊपर दो बार लग चुका जुर्माना

आईपीएल सेशन में अभी तक दिल्ली कैपिटल्स ने 4 मैच खेले हैं, जिसमें दो मुकाबले ऋषभ पंत के लिए नासूर साबित हुए हैं। तीसरे और चौथे मैच में क्रमश: 12 लाख और 24 लाख रुपये का जुर्माना लग चुका है, जिससे खिलाड़ियों और फैंस के चेहरे पर भी निराशा झलक रही है।

आखिरी बार कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ भारी भरकम जुर्माना डाला गया था। स्लो गेंदबाजी के चलते साथी खिलाड़ियों पर भी 6-6 लाख रुपये की पेनल्टी डाली गई। हालांकि, वैसे भी दिल्ली कैपिटल्स को इस मैच में 106 रन की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। आईपीएल नियमानुसार, अगर आगे यह गलती की तो फिर भारी पड़ सकती है, जिसे जानकर आपकी भी नींद उड़ जाएगी। आप सोच रहे होंगे कि ऐसी क्या गलती है जो भारी पड़ सकती है।

आगे स्लो ओवर पर हो सकती है यह बड़ी कार्रवाई

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत इन दिनों काफी परेशान दिखाई दे रहे हैं। एक तो टीम को लगातार मिलती पराजय और दूसरा पड़ती पेनल्टी टेंशन की वजह बनी हुई है। दिल्‍ली कैपिटल्‍स की टीम एक मैच में और धीमी ओवर गति बरकरार रखती है तो यह उसकी तीसरी गलती साबित होगी।

इसके बाद बीसीसीआई की तरफ से एक मैच का प्रतिबंध भी लगाया जा सकता है। अगर ऋषभ पंत पर प्रतिबंध लगाया गया तो फिर टीम के लिए यह किसी बड़े झटके की तरह होगा। आगामी मैच 7 अप्रैल को वानखेड़े स्‍टेडियम पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलने उतरेगी। मुंबई की टीम प्‍वाइंट्स टेबल में आखिरी स्‍थान पर है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App