Panchayat 3 Update: फुलेरा गांव से कट गया सचिव जी का पत्ता? क्या रिंकी बनेंगी अभिषेक की दुल्हनियां, कुछ तो खिचड़ी पक रही!

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली ‘पंचायत 3’ (Panchayat 3) का दर्शकों को बहुत ही ज्यादा बेसर्बी से इंतजार है। पंचायत 3 को लेकर अब तक कई रिपोर्ट्स भी सामने आ गए हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि पंचायत 3 को पिछले साल ही दिसंबर के महीने में रिलीज कर दिया जायेगा, लेकिन ये सब खबर झूठे निकले।

‘पंचायत 3’ (Panchayat 3 Release Date) को कब तक जारी किया जायेगा इसको लेकर आधिकारिक तौर पर कोई भी खबर सामने नहीं आई है। इस वेब सीरीज के दो सीजन हिट साबित हुए थे। पंचायत के दोनों सीजन ने रिलीज़ के साथ ही सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा दिया था।

खबरों की मानें तो पंचायत के दोनों सीजन को अब तमिल (Tamil) और तेलुगु (Telugu) भाषा में रिलीज किया जायेगा। अभी हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो ने ‘पंचायत 3’ को लेकर नया अपडेट जारी किया गया था। ऐसा कहा जा रहा है कि पंचायत 3 में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा।

पंचायत 3 में आएगा बड़ा ट्विस्ट

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ‘पंचायत 3’ में गांव के दामाद आसिफ खान (Aasif Khan) की अब एक फिर से वापसी होने जा रही है। इसके साथ ही फुलेरा गांव (Phulera) के सचिव अभिषेक का ट्रांसफर अब कर दिया जायेगा। पंचायत के दोनों सीजन में अभिषेक त्रिपाठी को फुलेरा गांव के सचिव के तौर पर देखा गया था।

इसके अलावा इस कहानी में और भी कई नए चेहरे देखने को मिलेंगे। पंचायत के तीसरे सीजन में रिंकी और सचिव जी की लव स्टोरी भी देखने को मिल सकती है। ‘पंचायत 3’ के छोटे से टीजर में देखने को मिला था कि सचिव जी और रिंकी दोनों कार बैठे हुए नजर आते हैं। सचिव जी बने एक्टर जितेंद्र को एक बार फिर उसी पुरानी अवतार में देखा जा सकता है। रिंकी के साथ सचिव जी की झलक फैंस को देखने मिली है।

कब रिलीज होगी पंचायत 3

लोगों को पंचायत (Panchayat 3) के तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो इसे दिसंबर 2024 में रिलीज कर सकते हैं। हालांकि इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इस सीजन में भी कुल 8 एपिसोड देखने को मिलेंगे। ‘पंचायत सीजन 3’ को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेज़न प्राइम पर देख सकते हैं।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App