IPL 2024: आईपीएल के बाद धोनी का सन्यास लेना तय! जानिए सीएसके का अगला कप्तान कौन?

Avatar photo

By

Vipin Kumar

INDIAN PREMIER LEAGUE: अंतर्राष्ट्रीय स्तर से लेकर आईपीएल जैसे टूर्नामेंट के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों काफी चर्चा में हैं। चर्चा कि वजह कि महेंद्र सिंह धोनी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से तो सन्यास ले लिया है, लेकिन आईपीएल का हिस्सा लगातार बने हुए हैं।

हिस्सा ही नहीं आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से धमाल मचाए हुए हैं। अब सवाल उठ रहा है कि महेंद्र सिंह क्या इस आईपीएल के बाद सन्यास ले लेंगे। वैसे क्रिकेट के जानकारों की मानें तो आईपीएल का 17वां सीजन महेंद्र सिंह धोनी के लिए आखिरी है, जिसके बाद वे सन्यास की घोषणा कर सकते हैं।

अगर ऐसा हुआ तो फिर यह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए किसी बड़े झटके की तरह होगा। वैसे अभी महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल से सन्यास को लेकर कुछ नहीं कहा है, लेकिन मीडिया की रिपोर्ट्स में इस तरह के दावे खूब किए जा रहे हैं।

महेंद्र सिंह धोनी ले सकते हैं सन्यास

इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान और महान बल्लेबाज के रूप में भूमिका निभाने वाले महेंद्र सिंह जल्द ही सन्यास का ऐलान कर सकते हैं। माना जा रहा है कि यह आईपीएल उनके करियर का आखिरी टूर्नामेंट होगा, जिसके बाद वे सन्यास का ऐलान कर सकते हैं।

अगर ऐसा ऐलान उन्होंने किया तो फिर चेन्नई सुपर किंग्स को नए कप्तान की तलाश करनी होगी। महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई के लिए किसी वरदान की तरह साबित हुए हैं, जिनके नेतृत्व में टीम ने 6 खिताब अपने नाम किए हैं।

सातवीं बार विजेता बनाने के लिए महेंद्र सिंह धोनी अपनी अचूक रणनीति पर काम करेंगे, जिसका फायदा टीम को मिलेगा। माही को एक अच्छे कप्तान के साथ बेहतरीन मैच फिनिश करने वाला बल्लेबाज भी माना जाता है, जिन्होंने समय-समय पर यह करिश्मा दिखाया है।

महेंद्र सिंह धोनी के बाद सीएसके का कप्तान कौन?

आईपीएल के 17वें सीजन के बाद अगर महेंद्र सिंह धोनी सन्यास की घोषणा करते हैं तो फिर टीम का अगला कैप्टन कौन होगा। यह सवाल तेजी से फैंस के बीच उठ रहा है, जिसे लेकर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।

कयास लगाए जा रहे हैं कि अगली बार चेन्नई सुपर किंग्स मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटाए गए रोहित शर्मा को धोनी की जिम्मेदारी सौंप सकती है। अगर ऐसा हुआ तो फिर टीम को एक शानदार कप्तान के साथ बढ़िया बल्लेबाज मिल जाएगा।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App