IPL 2024 2024: पांड्या और रोहित शर्मा में अनबन, हिटमैन अलविदा कहकर इस टीम के बनेंगे कप्तान!

Avatar photo

By

Vipin Kumar

INDIAN PREMIER LEAGUE 2024: इंडियन प्रीमियर लीग में इस बार मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन अभी तक काफी कमजोर रहा है, जिसे खेले गए अपने ही तीनों ही मुकाबलों में हार का मुंह देखना पड़ा है। लगातार मिलती पराजय के चलते मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम में भी सही नहीं चल रहा है। चर्चा है कि रोहित शर्मा शर्मा और कप्तान हार्दिक पांड्या के बीच छत्तीस का आंकड़ा है, जो टीम के ऊपर भारी पड़ रहा है।

उम्मीद जताई जा रही है कि आईपीएल के 17वें सीजन के बाद रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस को अलविदा कह सकते हैं।अगर ऐसा हुआ तो फिर मुंबई इंडियंस के लिए यह किसी बड़े झटके की तरह होगा। हालांकि, अभी आधिकारिक रूप से तो रोहित शर्मा ने कुछ नहीं कहा है, लेकिन मीडिया की खबरों में यह बड़ा दावा किया जा रहा है।

मुंबई इंडियंस के लिए वरदान साबित हुए रोहित शर्मा

मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली मुंबई इंडियंस ने साल 2011 के सीजन में रोहित शर्मा को करीब नौ करोड़ रुपये में खरीदा था। इसके बाद रोहित शर्मा लगातार मुंबई इंडियंस की तरफ से खेल रहे हैं। रोहित ने 201 मैचों में 5110 रन बनाने का काम किया है।

वह लंबे समय तक मुंबई इंडियंस के कप्तान रहे थे। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल ऑक्शन 2024 से पहले रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया था। टीम के इस फैसले से सभी चकित हुए और इसे लेकर असंतोष भी उभरा।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रोहित शर्मा हार्दिक पांड्या की कप्तानी से नाराज बताए जा रहे हैं। इनता ही नहीं मुंबई के ड्रेसिंग रूम में दोनों के बीच अनबन की खबरें सामने आई हैं, जो टीम किसी बड़े झटके की तरह है।

रोहित शर्मा इस टीम के बन सकते हैं कप्तान

आईपीएल 2024 में रोहित शर्मा अगर मुंबई इंडियंस को अलविदा कहते हैं तो यह टीम के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं होगा। अब सवाल उठ रहा है कि रोहित शर्मा अगर टीम को छोड़ते हैं किसी तरफ जाएंगे।

इस सीजन के बाद चेन्नई सुपर किंग्स को महेंद्र सिंह धोनी भी अलविदा कह सकते हैं। ऐसी स्थिति में रोहित शर्मा को चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी खरीद सकती है। यह मुंबई इंडियंस के लिए बड़े झटके की तरह होगी।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App