IPL 2023: आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स ने इतिहास रच दिया है। आइए जानते हैं शुभमन गिल और शिवम दूबे के बीच किस बात की जंग छिड़ी हुई है।
IPL 2023 CSK vs GT Final: : सीएसके ने जीटी को 5 विकेट से हराकर पांचवीं बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम कर लिया है। गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए थे। जिसे चेस करने उतरी सीएसके के पारी के पहले ही ओवर में बारिश और गीली आउटफील्ड की वजह मैच रुक गया। लेकिन बाद में चेन्नई सुपर किंग्स को डीएलएस मैथड की वजह से 15 ओवर में 171 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे सीएसके ने लास्ट बॉल पर जीता और इतिहास रच दिया। इस मुकाबले में शिवम दूबे ने शुभमन गिल को पछाड़ दिया है। आइए जानते हैं कैसे।
IPL 2023 Shubman Gill vs Shivam Dube: इस आईपीएल सीजन दोनों ही बल्लेबाजों के बीच सबसे ज्यादा छक्के जड़ने को लेकर जंग छिड़ी हुई थी, जिसमें बिती रात शिवम दूबे ने 2 छक्के लगाकर जीत लिया है। इस फाइनल मुकाबले से पहले दोनों ही बल्लेबाजों ने 33-33 छक्के लगाए थे। लेकिन फाइनल में शुभमन गिल ने 20 गेंद में 39 रन बनाए, जिसमें सिर्फ 7 चौके शामिल थे। वहीं शिवम दूबे ने इस मुकाबले में 21 गेंद पर नाबाद 32 रन बनाए, जिसमें 2 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। इसी के साथ अब शिवम दूबे ने इस सीजन कुल 35 छक्के जड़ दिए हैं। इस सीजन सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस टॉप पर हैं। डु प्लेसिस ने इस सीजन कुल 36 छक्के लगाए हैं। वहीं शिवम दूबे ने 35 छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। इस लिस्ट में फाफ डु प्लेसिस और शिवम दूबे के अलावा शुभमन गिल, ग्लेन मैक्सवेल और ऋतुराज गायकवाड़ शामिल हैं।
IPL 2023 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची –
फाफ डु प्लेसिस – 36 छक्के
शिवम दुबे – 35 छक्के
शुबमन गिल – 33 छक्के
ग्लेन मैक्सवेल – 31 छक्के
ऋतुराज गायकवाड़ – 30 छक्के
IPL 2023 में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची –
शुभमन गिल – 85 चौके
यशस्वी जायसवाल – 82 चौके
डेवोन कॉनवे – 77 चौके
डेविड वॉर्नर – 69 चौके
सूर्यकुमार यादव – 65 चौके
IPL 2023 में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची –
शुभमन गिल – 118 बाउंड्री
यशस्वी जायसवाल – 108 बाउंड्री
फाफ डु प्लेसिस – 96 बाउंड्री
डेवोन कॉनवे – 95 बाउंड्री
सूर्यकुमार यादव – 93 बाउंड्री
IPL 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची –
शुभमन गिल – 890 रन
फाफ डुप्लेसी- 730 रन
डेवोन कॉन्वे- 672 रन
विराट कोहली- 639 रन
यशस्वी जायसवाल – 625 रन