IPL 2023: लखनऊ के इस बल्लेबाज के पास इतिहास रचने का मौका, बना सकता है बड़ा रिकॉर्ड

By

Anil Kumar

IPL 2023: लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले मुकाबले में इस बल्लेबाज के पास एक शानदार रिकॉर्ड बनाने का मौका है।

IPL 2023 LSG vs MI: आईपीएल 2023 के मैच नंबर 63 में आज रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस और कृणाल पांड्या की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जाएंट्स आमने सामने होंगी। यह मुकाबला शाम 7:30 बजे लखनऊ के होम ग्राउंड इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच के रिजल्ट से अंक तालिका में बड़ा असर देखने को मिलेगा। इस मुकाबले में जिस भी टीम को जीत मिलेगी, वह दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगी। आज के मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के ओपनर क्विंटन डिकॉक के पास दो खास रिकॉर्ड बनाने का सुनहरा मौका है।

क्या है ये रिकॉर्ड?

अगर आज के इस मुकाबले में क्विंटन डिकॉक मुंबई इंडियंस के खिलाफ 12 रन बना लेते हैं तो वह अपने टी20 करियर में 9000 रन पूरे कर लेंगे। इस वक्त उनके नाम 8988 रन दर्ज हैं। ऐसा करते ही वह साउथ अफ्रीका के चौथे खिलाड़ी बन जाएंगे। उनसे पहले एबी डिविलियर्स, फाफ डु प्लेसिस और डेविड मिलर यह कारनामा कर चुके हैं।

9000 से ज्यादा टी20 रन बनाने वाले साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों की सूची –

1. डेविड मिलर 9617 रन
2. एबी डिविलियर्स 9424 रन
3. फाफ डु प्लेसिस 9237 रन

इसके अलावा, अगर डिकॉक इस मैच में पांच छक्के जड़ देते हैं तो वह अपने टी20 में 350 छक्के पूरे कर लेंगे। इस वक्त उन्होंने 345 छक्के लगाए हैं।

क्विंटन डिकॉक आईपीएल करियर

क्विंटन डिकॉक ने अब तक कुल 94 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 32.53 की औसत से 2863 रन बनाए हैं। डिकॉक के बल्ले से 20 अर्ध शतक और 2 शतक देखने को मिले हैं।

Anil Kumar के बारे में
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App