IPL 2023: यशस्वी जायसवाल ने दिखाया अपना जलवा, ऑरेंज कैप सूची में एकमात्र ऐसे बल्लेबाज जिन्होंने बनाया है ये रिकॅार्ड

By

Anil Kumar

IPL 2023 Orange Cap and Purple Cap: इस आईपीएल सीजन युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने जमकर रन बनाए हैं। आईपीएल के किसी भी सीजन इतने रन बनाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं।

IPL 2023 Orange Cap and Purple Cap: आईपीएल 2023 के मैच नंबर 66 में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स आमने सामने थीं। इस मुकाबले में यशस्वी जायसवाल ने अर्धशतक जड़कर रिकॉर्ड बना दिया है। इस सीजन अब तक यशस्वी जायसवाल ने 48.07 की औसत और 163.61 के स्ट्राईक रेट के साथ 625 रन बनाए हैं। इस सीजन 600 रनों का आंकड़ा पार करने वाले यशस्वी जायसवाल दूसरे बल्लेबाज हैं। इस सीजन पहली बार ऐसा हुआ है जब कोई अनकैप्ड खिलाड़ी ने इतने ज्यादा रन बनाए हों। इसके साथ ही वह 5 अर्ध शतक और 1 शतक जड़ चुके हैं। आइए जानते हैं सबसे ज्यादा रन बनाने वाले और सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले खिलाड़ियों की सूची पर –

IPL 2023 ऑरेंज कैप लीडरबोर्ड

आईपीएल 2023 के इस सीजन आरसीबी टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसिस सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में नंबर 1 पर हैं। उन्होंने अब तक खेले 13 मुकाबलों में 58.50 की शानदार औसत से कुल 702 रन बनाए हैं। इस सीजन 700 रनों का आंकड़ा पार करने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं। साथ ही इन्होंने इस सीजन कुल 8 अर्धशतक भी जड़े हैं। इस लिस्ट में डुप्लेसी के साथ यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली और डेवोन कॉन्वे भी शामिल हैं।

IPL 2023 में सबसे ज्यादा रन मारने वाले बल्लेबाज

फाफ डुप्लेसी- 702 रन
यशस्वी जायस्वाल- 625 रन
शुभमन गिल- 576 रन
विराट कोहली- 538 रन
डेवोन कॉन्वे- 498 रन

IPL 2023 पर्पल कैप लीडरबोर्ड

आईपीएल 2023 के मैच नंबर 66 के बाद भी इस लिस्ट में कोई ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिला है। इस लिस्ट में अभी भी गुजरात टाइटंस के गेंदबाज मोहम्मद शमी टॉप पर हैं। शमी ने इस सीजन कुल 23 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया है।इस लिस्ट में शमी के साथ राशिद खान, युजवेंद चहल, पियूष चावला और वरूण चक्रवर्ती शामिल हैं।

IPL 2023 में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज

मोहम्मद शमी- 23 विकेट
राशिद खान – 23 विकेट
युजवेंद्र चहल- 21 विकेट
पीयूष चावला – 20 विकेट
वरुण चक्रवर्ती- 19 विकेट

Anil Kumar के बारे में
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App