IPL 2023: रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस के ऊपर बहुत बड़ा खतरा आ गया है। एमआई अपना अन्तिम मैच जीतकर भी क्वालिफाई नहीं कर पाएगी।
IPL 2023 के इस सीजन मात्र 9 मुकाबले ही बाकी रह गए हैं और अभी तक सिर्फ गुजरात टाइटंस ही एक मात्र ऐसी टीम है जो प्लेऑफ में अपनी सीट पक्की कर चुकी है। सभी टीमों को लीग स्टेज में कुल 14 मुकाबले खेलने हैं, जिसमें सभी टीमें अपने 13 मुकाबले खेल चुकी हैं और सभी टीमों को अपना लास्ट मैच खेलना है। वहीं शुक्रवार को आईपीएल के 65वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद आमने सामने थीं, जिसमें बैंगलोर ने 8 रनों से बाजी मारकर बाकी टीमों की निंद उड़ा दी है। इस वक्त 5 बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस पर प्लेऑफ से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।
IPL 2023 में मुंबई इंडियंस का हाल
रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने इस आईपीएल सीजन काफी खराब शुरुआत के बाद दमदार वापसी की है। लेकिन अब एक बार फिर मुंबई के ऊपर से प्लेऑफ की रेस से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है। आइए जानते हैं कि आरसीबी से मुंबई को कितना बड़ा है। इस वक्त प्वाइंट्स टेबल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 14 अंकों के साथ चौथे स्थान पर हैं। वहीं मुंबई इंडियंस खराब नेट रन रेट होने के कारण 14 अंकों के साथ ही पांचवें नंबर पर खिसक गई।
आरसीबी ने एसआरएच के खिलाफ खेले गए मुकाबले में जीत दर्ज करके मुंबई को पिछे छोड़ दिया है। अगर यहां से मुंबई अपना अगला मुकाबला जीत भी जाती है तब भी उस पर प्लेऑफ की रेस से बाहर होने का खतरा बना रहेगा। दरअसल इस समय आरसीबी का नेट रन रेट काफी अच्छा है। अगर सीएसके और एलएसजी अपना अंतिम मुकाबला जीत जाते हैं। वहीं अगर आरसीबी भी अपना अन्तिम मुकाबला जीत जाएगी। ऐसे में मुंबई इंडियंस अगर अपने आखिरी मैच में नेट रन रेट को नहीं सुधार सकी, तब इस सिचुएशन में आरसीबी को पता होगा कि उन्हें कितने अंतर से अपना अन्तिम मुकाबला जीतना है। अगर ऐसा हो जाता है तो आरसीबी प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर लेगी।