IPL 2023’s Expensive Players: आईपीएल 2023 के सबसे महंगे खिलाड़ी सैम करन से लेकर हैरी ब्रूक तक किन खिलाड़ियों ने कैसा प्रदर्शन किया है।
Expensive Players In IPL 2023: आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में कई खिलाड़ियों पर जमकर पैसों की बरसात हुई थी।इस लिस्ट में कई शानदार खिलाड़ी शामिल हैं। इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं, जिनको पंजाब किंग्स ने 18.5 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था। तो आइए जानते हैं कि इस सीजन सबसे ज्यादा मालामाल होने वाले खिलाड़ियों ने अपने टीम को कितना फायदा पहुंचाया है।
1- सैम करन – 18.5 करोड़
आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी सैम करन ने अब तक इस सीजन कुल 12 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 58.14 की औसत से सिर्फ 7 विकेट हासिल किए हैं और बल्लेबाजी में उन्होंने 11 इनिंग्स में 24 की औसत और 129.39 के स्ट्राइक रेट के साथ 216 रन बनाए हैं।
2- कैमरून ग्रीन 17.5 करोड़
मुंबई इंडियंस ने 17.5 करोड़ रूपए में कैमरून ग्रीन को अपनी टीम में शामिल किया था। ग्रीन ने इस सीजन अब तक कुल 12 मुकाबलों में 39.57 की औसत और 148.92 के स्ट्राइक रेट से 277 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने दो बार 50 से ऊपर का स्कोर बनाया है। तो वहीं बॉलिंग में उन्होंने 48.83 की औसत से 6 विकेट अपने नाम किया है।
3- बेन स्टोक्स 16.25 करोड़
चेन्नई सुपर किंग्स ने बेन स्टोक्स को 16.25 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था। स्टोक्स अब तक सीजन अपनी फिटनेस के कारण केवल 2 ही मैच खेल पाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से मात्र 15 रन निकले हैं, वहीं गेंदबाजी में उनको एक भी विकेट नहीं मिली है।
4- निकोलस पूरन 16 करोड़
निकोलस पूरन को लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस सीजन 16 करोड़ रूपए देकर अपनी टीम में शामिल किया था। निकोलस पूरन ने आईपीएल 2023 में अब तक 12 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 29.20 की औसत और 173.81 के दमदार स्ट्राइक रेट से 292 रन बनाए हैं और कई मुकाबलों में अपनी टीम को जीत दिलाई है।
5- हैरी ब्रूक 13.25 करोड़
सनराइजर्स हैदराबाद ने हैरी ब्रूक को मिनी ऑक्शन में 13.25 करोड़ की कीमत देकर अपनी टीम में शामिल किया था। ब्रूक ने अब तक कुल 9 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 20.38 की औसत और 121.64 के स्ट्राइक रेट से मात्र 163 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक भी जड़ा है।