IPL 2023 Mi vs GT: आईपीएल 2023 के दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में गुजरात टाइटंस का ये खिलाड़ी मुंबई इंडियंस का ट्रॉफी जीतने का सपना तोड़ सकता है।
GT vs MI Qualifier 2, IPL 2023: आईपीएल 2023 के दूसरे क्वालीफायर में आज (26 मई) को हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस और रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस आमने सामने होंगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। आज के इस मुकाबले को जीतकर मुंबई इंडियंस फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी। लेकिन मुम्बई के लिए ऐसा कर पाना बिल्कुल आसान नहीं होने वाला है। क्योंकि गुजरात टाइटंस के ओपनर शुभमन गिल इस समय गजब के फॉर्म में चल रहे हैं। ऐसे में अगर मुंबई उनको जल्दी आउट करने में कामयाब नहीं हुई तो वह अकेले दम पर अपनी टीम को जीता सकते हैं।
Shubman Gill in IPL 2023: आईपीएल 2023 के इस सीजन शुभमन गिल लगातार अच्छे लय में बल्लेबाजी कर रहे हैं और अगर हम इनके पिछले तीन मुकाबलों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो सब हैरान रह जाएंगे। गिल ने अपनी पिछली तीन पारियों में 2 शतक और 1 बार 42 रन बनाए हैं। ऐसे में आप गिल के फॉर्म का अंदाजा लगा सकते हैं। अगर आप एक एमआई फैन हैं तो आपके लिए यह खबर किसी बुरे सपने से कम नहीं है, वहीं यह खबर जीटी फैंस के लिए एक खुशखबरी है। आइए जानते हैं गिल का इस आईपीएल सीजन कैसा प्रदर्शन रहा है।
IPL 2023, Shubman Gill: शुभमन गिल ने इस सीजन अब तक खेले 15 मैचों की 15 पारियों में 55.64 की औसत और 149.17 की स्ट्राईक रेट के साथ 722 रन बनाए हैं और इसी के साथ वह ऑरेंज कैप की लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। आज के मुकाबले में मात्र 9 रन बनाते ही गिल ऑरेंज कैप पर कब्जा कर लेंगे। इस समय 730 रनों के साथ फाफ डु प्लेसिस टॉप पर हैं। गिल के बल्ले से इस सीजन कुल 4 अर्ध शतक और 2 शतक निकले हैं।
IPL 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
फाफ डु प्लेसिस – 730 रन
शुभमन गिल – 722 रन
विराट कोहली – 639 रन
यशस्वी जायसवाल – 625 रन
डेवोन कॉनवे – 625 रन
अगर शुभमन गिल आज के मुकाबले में 78 रन बना लेते हैं तो वह इस सीजन 800 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे।