IPL 2023 GT vs MI: रोहित या हार्दिक, कौन ज्यादा बेहतर, जानें दोनों कप्तानों का इस सीजन कैसा रहा प्रदर्शन

By

Anil Kumar

GT vs MI IPL 2023 : आईपीएल के सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा और आईपीएल के वर्तमान के सबसे सफल कप्तान हार्दिक पांड्या में कौन ज्यादा बेहतर, आइए जानते हैं।

IPL 2023 Qualifier 2, GT vs MI: आईपीएल 2023 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में आज (26 मई) को हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस और रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस आमने सामने होंगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में जीतने वाली टीम आईपीएल 2023 के फाइनल मुकाबले में कैप्टन कूल एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी। वहीं हारने वाली टीम का सफ़र यहीं खत्म हो जाएगा। आइए देखते हैं दोनों टीमों के कप्तानों ने इस सीजन कैसा प्रदर्शन किया है।

Hardik Pandya Ipl 2023: सबसे पहले बात करते हैं, आईपीएल के डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के बारे में। हार्दिक इस सीजन की शुरुआत से ही अपने कप्तानी से सबको पछाड़ते हुए आ रहे हैं। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने इस सीजन लीग स्टेज में अपने 14 में से 10 मुकाबले जीते थे और इसी के साथ वह प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बनी थी। अगर हम हार्दिक के बतौर खिलाड़ी प्रदर्शन की बात करें तो इन्होंने इस सीजन 14 मैचों की 13 इनिंग्स में 27 की औसत और 130.26 के स्ट्राईक रेट के साथ कुल 297 रन बनाए हैं। इस दौरान इन्होंने 2 अर्ध शतक भी लगाया है। इस सीजन हार्दिक गेंदबाजी में पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए हैं। हार्दिक ने 9 मुकाबलों में गेंदबाजी करते हुए केवल 3 ही विकेट चटकाए हैं। इस दौरान इनकी इकोनॉमी 8.63 की रही है।

Rohit Sharma IPL 2023: रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इस सीजन के शुरुआती मुकाबले हारने के बाद भी लीग स्टेज के खत्म होने पर चौथे स्थान पर थी। जिसके कारण मुंबई ने प्लेऑफ में एंट्री कर ली। रोहित शर्मा ने इस सीजन सीजन खेले 15 पारियों में 21.60 की औसत और 133.33 की स्ट्राईक रेट के साथ कुल 324 रन बनाए हैं। इस दौरान रोहित ने 2 अर्ध शतक भी लगाया है। हिटमैन रोहित के बल्ले से 34 चौके और 17 छक्के भी निकले हैं।

कुल मिलाकर कहा जाए तो दोनों ही कप्तानों ने बेस्ट प्रदर्शन किया है। ऐसे में किसी की भी तुलना करना काफी खराब होगा। क्योंकि रोहित शर्मा 5 बार के आईपीएल चैम्पियन हैं, वहीं हार्दिक भी बतौर कप्तान अपना पहला सीजन जीत कर आ रहे हैं।

Anil Kumar के बारे में
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App