IPL 2023 Eliminator Match, LSG vs MI: मुंबई इंडियंस ने रच दिया इतिहास, प्लेऑफ में किया बड़ा कमाल

By

Anil Kumar

LSG vs MI IPL 2023: आईपीएल 2023 के एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। जो हर टीम के बस की बात नहीं है।

IPL 2023 Mumbai vs Lucknow: आईपीएल 2023 के एलिमिनेटर मुकाबले में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस और कृणाल पांड्या की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स आमने सामने थीं। इस मुकाबले को मुंबई ने 81 रनों के बड़े अन्तर से जीत लिया है। इसी के साथ मुंबई ने क्वॉलिफायर-2 में एंट्री कर ली है, जहां मुंबई का मुकाबला गुजरात टाइटंस के साथ होना है। यह मुकाबला 26 मई को खेला जाएगा। एमआई ने एमए चिदंबरम स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए 182/8 का स्कोर बनाया था। जिसे चेज करने उतरी एलएसजी की टीम 16.3 ओवर्स में मात्र 101 रन ही बना सकी।

क्या है मुंबई इंडियंस का नया रिकॉर्ड

इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने बिना एक भी अर्ध शतक जड़े 183 रनों का लक्ष्य रखा, जो कि एक रिकॉर्ड है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई आईपीएल के प्लेऑफ में बिना किसी भी अर्धशतक के सबसे ज्यादा रन स्कोर करने वाली टीम बन गई है। इससे पहले यह रिकॉर्ड के नाम था, जिसने साल 2018 में सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले में बनाया था। सनराइजर्स हैदराबाद ने साल 2018 में खेले गए क्वालीफायर मुकाबले में 178 रन बनाए थे। यह मुकाबला हैदराबाद और कोलकाता के बीच खेला गया था।

इस मुकाबले के टॉप रन स्कोरर रहे कैमरन ग्रीन, जिन्होंने इस मुकाबले में 23 गेंद पर 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 41 रन बनाए।

Anil Kumar के बारे में
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App