नई दिल्लीः भरतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाडी और कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले चुके हैं। उन्होंने इस बात की भी पुष्टि की है की इस साल चल रहा इंडियन प्रीमियर लीग का 16 वा संस्करण उनका आखिरी हो सकता है। धोनी की कप्तानी में चार बार चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल खिताब भी अपने नाम किया है। इस संस्करण में भी उनकी टीम पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है।
चेन्नई ने अपने 7 मुकाबलों में 5 में जीत हासिल की है। चेन्नई सुपर किंग्स ने टीम का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जायेगा। राजस्थान रॉयल्स की बात करे तो वह अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है चेन्नई की टीम इस बार अपने 5 वे ख़िताब की सबसे बड़ी दावेदार नजर आ रही है। धोनी ने अब तक इस साल खेले 7 मुकाबलों में 196.04 के स्ट्राइक रेट से 61 रन बनाये हैं।
यह मैदान धोनी के लिए क्यों है खास
अक्टूबर 2005 में भारत और श्रीलंका के बीच 7 एकदिवसीय मैचों की श्रंखला खेली गई थी। इस श्रंखला का तीसरा मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में 31 अक्टूबर 2005 को खेला गया था।
तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे लंबे बालो वाले एमएल धोनी ने इस मुकाबले में केवल 145 गेंदों पर 183 रन की तूफानी पारी खेली थी। उन्होंने 15 चौके और 10 छक्के जड़ें थे। इस पारी के बाद धोनी ने भारतीय क्रिकेट टीम में अपनी जगह पक्की कर ली।
क्रिकेट जगत में इस स्टेडियम को धोनी की उस आक्रामक पारी की बदौलत याद किया जाता है। एक बार फिर धोनी 18 साल बाद उसी मैदान में दिखेंगे यह देखना दिलचस्प रहेगा की क्या एक बार फिर उस तरह कारनामा धोनी के बल्ले से देखने को मिलेगा। यह स्टेडियम राजस्थान रॉयल्स का गढ़ माना जाता है, इसलिए यह मुकाबला कांटे का होने की काफी उम्मीद है।