नई दिल्ली। अगर आप रेडमी के ग्राहक हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। Redmi ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि वह बहुत जल्द ही अपने Note सीरीज के स्मार्टफोन में एक नया एडिशन लॉन्च करने वाला है। रेडमी का नया फोन Note 12R Pro 5G हो सकता है। हैंडसेट को मिड-रेंज में पेश किया जा सकता है। Redmi Note 12R Pro 5G को इसी महीने 29 अप्रैल को लॉन्च किया जायेगा। हालांकि, लॉन्चिंग से पहले स्मार्टफोन के संभावित फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं।
Redmi Note 12R Pro 5G specs
डिवाइस में फोटोग्राफी के लिए 48MP का मुख्य कैमरा दिया जा सकता है। फोन 5G नेटवर्क को स्पोर्ट करेगा। Redmi ने घोषणा की है कि फोन को तीन कलर ऑप्शन गोल्ड, ब्लैक और व्हाइट के साथ लॉन्च किया जायेगा। फोन एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आएगा। फोन में प्रोसेसर के तौर पर स्नैपड्रैगन 4 Gen 1 SoC चिप का इस्तेमाल किया जायेगा। फोन 12GB तक रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आ सकता है।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
डिवाइस में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ OLED डिस्प्ले होने की भी उम्मीद है। डिवाइस Android 13 आउट ऑफ द बॉक्स लॉन्च होने की उम्मीद है। आपको बता दें कि फोन को फिलहाल सबसे पहले चीन मार्केट में लॉन्च किया जायेगा। अन्य बाजारों में इसे कब तक पेश किया जायेगा इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।
REDMI Note 12 Discount
यदि आपका फोन ख़राब हो गया है और आप खुद के लिए एक बढ़िया और सस्ता डिवाइस तालाश कर रहे हैं तो आज हम आपको एक ऐसे ही हैंडसेट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे फ्लिपकार्ट की वेबसाइट पर आधे से भी कम दाम में बेचा जा रहा है। हम बात कर रहे हैं REDMI Note 12 की जिसे 14 हजार की छूट के साथ बेचा जा रहा है। फ्लिपकार्ट की वेबसाइट पर फोन को 4 हजार रुपये डिस्काउंट के साथ ₹14,999 में लिस्ट किया गया है। ICICI Bank Credit के क्रेडिट पर आपको 1000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल जायेगा। आप फोन को हर महीने ₹2,500 नो कॉस्ट EMI के तहत भी खरीद सकते हैं। फोन पर 13, 850 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। इतना ऑफ आपको तभी मिलेगा जब आपके पुराने फोन की कंडीशन एकदम अच्छी होगी।