Rohit Sharma: भारतीय टीम को साल 2018 का एशिया कप जीताने वाले कप्तान रोहित शर्मा एशिया कप में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में टॉप 5 भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में भी नहीं हैं।
Rohit Sharma Asia Cup Century: रोहित शर्मा जिन्होंने ओडीआई क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर बना रखा है। उनके नाम एशिया कप में मात्र 1 सेंचुरी दर्ज है। भारतीय टीम को साल 2018 का एशिया कप जीताने वाले कप्तान रोहित शर्मा ने अब तक कुल 22 मैच खेले हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 46.56 की औसत से 745 रन निकले हैं। जिसमें सिर्फ 1 शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं। आइए जानते हैं एशिया कप में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज कौनसे हैं।
Most Centuries In Asia Cup By Indian Players: एशिया कप में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में विराट कोहली पहले स्थान पर हैं, उन्होंने कुल 11 मैचों में 61.30 की दमदार औसत से 613 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 1 अर्धशतक जड़ा है। एशिया कप में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची शिखर धवन दूसरे स्थान पर हैं, उन्होंने कुल 9 मैचों में 59.33 की बेहतरीन औसत के साथ 534 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 2 ही अर्धशतक जड़ा है। एशिया कप में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची तीसरे स्थान पर सुरेश रैना हैं, जिन्होंने 13 मैचों में 60.77 की औसत से 547 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 3 अर्ध शतक भी जड़ा है।
एशिया कप में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची सचिन तेंदुलकर चौथे स्थान पर हैं, उन्होंने कुल 23 मैचों में 51.10 की औसत से 971 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 7 अर्ध शतक निकले हैं। एशिया कप में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची राहुल द्रविड़ पांचवें स्थान पर हैं, उन्होंने कुल 13 मैचों में 37.11 की औसत से 334 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 2 अर्धशतक भी जड़ा है।
एशिया कप में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची
1. विराट कोहली – 3 शतक
2. शिखर धवन – 2 शतक
3. सुरेश रैना – 2 शतक
4. सचिन तेंदुलकर – 1 शतक
5. राहुल द्रविड़ – 1 शतक