Vastu Tips For Plants: घर से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने के लिए वास्तु शास्त्र में कई उपाए बताये गए हैं। वास्तु के अनुसार, घर के आंगन में पेड़ पौधे लगाने से घर का माहौल काफी अच्छा रहता है। वास्तुशास्त्र में कुछ ऐसे ही पेड़-पौधों का जिक्र किया गया है, जिसे आप लगाकर अपनी किस्मत को चमका सकते हैं। आप इन पौधों की मदद से धन-दौलत और बरकत पा सकते है। पौधे लगाने से घर में हरियाली छाई रहती हैं। कहते हैं कि इन पौधों को लगाने से घर में पैसों की कभी कोई कमी नहीं होती है। तो आइए जानते हैं उन पौधों के बारे में जिसको घर में लगाकर आर्थिक समस्याएं से छुटकारा पा सकते हैं।
शमी का पौधा
वास्तु में शमी का पौधा शुभ माना गया है। मान्यता के अनुसार, भगवान शिव को भी शमी का पौधा प्रिय है। इस पौधे को घर में लगाने से सभी परेशनियां दूर हो जाती है। ऐसी मान्तया है कि सोमवार को शिव जी को शमी के पुष्प चढ़ाने से घर में सुख समृद्धि आती है।
स्नेक प्लांट
वास्तु के अनुसार घर में स्नेक प्लांट लगाने से धन – धान्य की कभी कोई कमी नहीं होती है। वास्तु में इस पौधे को बहुत ही ज्यादा शुभ माना गया है। कहते हैं कि इसे लगाने से सभी तरक्की के दरवाजे खुल जाते हैं।
अशोक का पेड़
इस पौधे को भी वास्तु में अच्छा माना गया है। कहते हैं कि इस पौधे को लगाने से पैसों की तंगी दूर हो जाती है। इतना ही नहीं आपके बच्चों का दिमांग भी अधिक चलने लग जाता है।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Timesbull.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।