IND vs ENG: हैट्रिक सिक्स… यशस्वी जायसवाल ने एंडरसन को कहीं का नहीं छोड़ा, बने टेस्ट में भारत के नए सिक्सर किंग

Avatar photo

By

Amit Mishra

यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट टेस्ट में इतिहास रच दिया है। वह टेस्ट पारी में 10 छक्के मारने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। मैच के तीसरे दिन पीठ में चोट की वजह से यशस्वी मैदान से बाहर चले गए थे। शुभमन गिल के रन आउट होने के बाद जब वह चौथे दिन मैदान पर उतरे तो उसी लय में थे। आते ही उन्होंने इंग्लैंड के गेंदबाजों पर अटैक शुरू कर दिया।

एंडरसन को यशस्वी ने मारा हैट्रिक छक्का

जेम्स एंडरसन ने 2000 में प्रोफेशनल डेब्यू किया था। वहीं यशस्वी का जन्म 2001 में हुआ था। एंडरसन के नाम टेस्ट क्रिकेट 700 विकेट पूरे होने वाले हैं। लेकिन यशस्वी ने एंडरसन की जमकर कुटाई कर दी। भारतीय पारी के 85वें ओवर में एंडरसन के यशस्वी ने लगातार तीन गेंद पर तीन छक्के मारे। पहला छक्का डीप स्क्वायर लेग, दूसरा डीप एक्स्ट्रा कवर और तीसरा सामने की तरफ था। यशस्वी जायसवाल ने इस ओवर में जेम्स एंडरसन के खिलाफ 21 रन मारे। लगातार तीन छक्के मारने के बाद यशस्वी ने 5वीं गेंद पर दो रन लिए जबकि आखिरी गेंद पर एक रन लिया।

एक पारी में सबसे ज्यादा छक्का

यशस्वी जायसवाल एक टेस्ट पारी में सबसे ज्यादा छक्का मारने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं। यशस्वी के खिलाफ दूसरा छक्का उनका पारी में 9वां छक्का था। इसके साथ ही उन्होने मयंक अग्रवाल और नवजोत सिंह सिद्धू को पीछे छोड़ दिया। दोनों ने एक पारी में 8-8 छक्के मारे थे।

भारत के लिए एक टेस्ट पारी में सर्वाधिक छक्के

10- यशस्वी जयसवाल vs इंग्लैंड, राजकोट 2024 *

8- नवजोत सिद्धू vs श्रीलंका, लखनऊ 1994

8- मयंक अग्रवाल vs बांग्लादेश, इंदौर 2019

यशस्वी ने एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के मारने का भारतीय रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। एंडरसन के खिलाफ तीसरा छक्का उनका सीरीज में 20वां छक्का था। इससे पहले यह रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम था। रोहित ने 2019 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 19 छक्के मारे थे।

Amit Mishra के बारे में
Avatar photo
Amit Mishra This side for Amit Mishra Sports Journalist Motivation. "The best motivation always comes from within." ... Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App