नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेलते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। पहले तो 100 रन पूरे करते ही रोहित शर्मा आईसीसी वर्ल्ड कप में 7 शतक लगाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बन गए। इसके बाद छक्कों की लिस्ट में भी पहले पायदान पर पहुंच गए। साथ ही वर्ल्ड कप में 1,000 रन बनाते ही वॉर्नर की बराबरी कर ली।
इस तरह से आज का दिन रोहित शर्मा के नाम रहा। रोहित शर्मा ने अगानिस्तान के खिलाफ बल्ले से ऐसा बवाल मचाया कि गेंदबाज अपनी दिशा ही भटक गए। उन्होंने 84 गेंदों का सामना करते हुए 131 रन की पारी खेली। उन्होंने मैदान पर 16 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के भी जड़े। दूसरी ओर रोहित शर्मा ने छक्कों को लेकर एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। रोहित शर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 555 छक्के पूरे कर लिए, जिसके बाद वह ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।
सबसे ज्यादा छक्कों की लिस्ट में दूसरे नंबर आते क्रिस गेल
भारतीय टीम के कप्तान के रोहित शर्मा ने क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया, जिनके नाम अब 555 छक्के हो चुके हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के पूर्व तूफानी खिलाड़ी क्रिस गेल का नाम आता है, जिनके नाम 553 छक्के हैं। पाकिस्तान के विस्फोटक बल्लेबाज शाहिद अफरीदी के नाम 446 छक्के के हैं, जो तीसरे नंबर पर आते हैं।
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान बैंडन मैकुलम 398 छक्के जड़कर चौथे नंबर पर आते हैं। वहीं, न्यूजीलैंड के तूफानी खिलाड़ी मार्टिन गुप्टिल का इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर नाम जिनके नाम 383 छक्के हैं। रोहित शर्मा अफगानिस्तान के खिलाफ शुरू से ही आक्रामक मूड में नजर आ रहे थे, जिन्होंने तूफानी पारी खेलते हुए मैच को एकतरफा कर दिया है। भारतीय टीम यह मैच जीत जाती है तो पिर दो अंक मिल जाएंगे।
रोहित शर्माने वॉर्नर की बराबरी की
भारत के कप्तान रोहित शर्मा की आज बल्ले-बल्ले हो गई। पहले छक्कों को सबको पीछे छोड़ दिया तो फिर शतकों के वीर बन गए। इतना ही नहीं उन्होंने आईसीसी वर्ल्ड कप में 1,000 रन भी पूरे करते हुए डेविड वॉर्नर की बराबरी कर ली। उन्होंने विश्व कप की 19 पारियों में हजार रन पूरे कर लिए। साथ ही टूर्नामेंट में सबसे कम पारियों में हजार रन पूरे करने के मामले में डेविड वॉर्नर की बराबरी कर ली है। डेविड वॉर्नर ने भी यह करानामा 19 पारियों में बनाया था।