नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने शतक जड़ते ही वो कारनामा कर दिखाया,जो अभी तक कोई नहीं कर पाया है। रोहित शर्मा ने आईसीसी वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने का कारनामा अपने नाम कर लिया है। उन्होंने क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है।
रोहित शर्मा अभी इससे पहले वे 6 शतक लगाकर सचिन की बराबरी पर थे, लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ तूफानी सेंचुरी मारकर उन्हें पीछे छोड़ दिया है। रोहित शर्मा का यह रिकॉर्ड पाना काफी मुश्किल नजर आता है। वर्ल्ड कप के पहले मैच में वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुछ नहीं कर पाए थे। अब उनके फॉर्म में आते ही फैंस के चेहरे पर भी उत्साह देखने को मिल रहा है।
विश्व कप में रोहित शर्मा ने नाम कर लिए सबसे ज्यादा शतक
आईसीसीस वर्ल्ड कप में 7 शतक लगाने वाले वे पहले दुनिया के बल्लेबाज बन गए हैं, जिसमें दूसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर का नाम आता है जिनके नाम 6 शतक हैं। इस कड़ी में तीसरे नंबर पर श्रीलंका के कुमार संगकारा का नाम आता है, जिनके नाम 5 शतक हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोटिंग इस लिस्ट में शामिल हैं, जिनके नाम 5 शतक हैं।
ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर के नाम भी 4 शतक हैं। इसके अलावा उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने का भी रिकॉर्ड नाम कर लिया है। वे सिक्सर किंग में क्रिसगेल के पीछे छोड़ गए हैं। रोहित शर्मा के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 554 छक्के हो चुके हैं, जबकि क्रिसे गेल के नाम 553 सिक्स दर्ज हैं।
तीसरे नंबर पर आता है शाहिद अफरीदी का नाम
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने में तीसरे नंबर पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी का नाम है, जबकि चौथे सथान पर ब्रेंडन मैकलुम हैं। न्यूजीलैंड के तूफानी खिलाफ मार्टिन गुप्टिल के नाम भी 383 छक्के हैं। जानकारी के लिए बता दें कि अफगानिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जिन्होंने 50 ओवर और 8 विकेट के नुकसान पर 272 रन बनए है। इसके जवाब में भारतीय टीम ने 2 विकेट के नकुसान पर 213 रन बना लिए हैं। जानकारी के लिए बता दें कि यह मैच जीतते ही भारत की रैंकिंग लिस्ट में काफी सुधार होगा।