Rohit Sharma: भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा एशिया कप 2023 जीतकर भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तानों की लिस्ट में एंट्री कर लेंगे।
Rohit Sharma Asia Cup Record: भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा एशिया कप 2023 जीतकर बहुत बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। एशिया कप 2023 की शुरूआत 30 अगस्त से होने जा रही है। वहीं इसका फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा। आइए जानते हैं एशिया कप 2023 जीतकर रोहित कितना बड़ा रिकॉर्ड बनाने वाले हैं।
रच डालेंगे इतिहास
इस एशिया कप अगर रोहित शर्मा अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को ट्रॉफी जीताने में कामयाब रहते हैं तो वह भारत को दो बार एशिया कप चैम्पियन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। उन्होंने इससे पहले साल 2018 में एशिया कप में भारतीय टीम को खिताब जिताया था। जहां फाइनल मुकाबले में इंडियन टीम ने बांग्लादेश को 3 विकटों से हराकर जीत दर्ज की थी। भारतीय क्रिकेट इतिहास में अब तक केवल दो ही कप्तान ऐसे हुए हैं जिन्होंने भारत को 2 बार एशिया कप की ट्रॉफी जीताई है। आइए जानते हैं उन कप्तानों के बारे में।
भारत को दो बार एशिया कप जीताने वाले कप्तान
भारतीय टीम को मोहम्मद अजहरुद्दीन और महेंद्र सिंह धोनी ने दो-दो बार एशिया कप की ट्रॉफी जीताई है। अजहरुद्दीन की अगवाई में टीम इंडिया ने साल 1991 और 1955 एशिया कप जीता था। वहीं धोनी की अगवाई में टीम इंडिया ने साल 2010 और 2016 में एशिया कप जीता था। इन दो कप्तानों के आलावा 3 भारतीय कप्तान और भी हैं जिन्होंने टीम इंडिया को एशिया कप जीताया है।
भारतीय टीम को सबसे पहले एशिया कप जीताने वाले कप्तान सुनील गावस्कर हैं, जिन्होंने साल 1984 एशिया कप में भारतीय टीम को जीत दिलाई थी। वहीं दूसरी बार टीम इंडिया ने साल 1988 एशिया कप में दिलीप वेंगसरकर की कप्तानी में ट्रॉफी जीती थी। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर रोहित शर्मा हैं जिन्होंने साल 2018 एशिया कप में टीम को ट्रॉफी जीताई थी।