India vs Srilanka: भारत विरुद्ध श्रीलंका 3 वनडे मुकाबलों की सीरीज का आगाज भारतीय टीम ने जीत के साथ किया है। पहले मुकाबले में श्रीलंका को भारतीय टीम ने 67 रनों से पटखनी दी है। इस जीत में विराट कोहली Virat Kohli का विशेष योगदान रहा। उन्होंने 87 गेंदों में 113 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी के वक्त उमरान मलिक मैच में छाए रहे। उमरान Umran Malik ने 8 ओवर में 57 रन देकर तीन विकेट झटके, वहीं इस मुकाबले में उन्होंने किसी भी भारतीय द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। Umran Malik ने 156 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से डाली हालांकि अब इस गेंद पर सवाल उठने लगे।
किसी भी गेंदबाज के द्वारा फेंकी गई गेंद की गति स्पीड गन के द्वारा मापी जाती है। ऐसा ही उमरान मलिक Umran Malik की गेंद पर हुआ जब उन्होंने बॉल की तो स्पीड गन ने उस गेंद को 156 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दिखाया। हालांकि अलग-अलग जगह पर अलग-अलग तरह से इस गेंद की गति दिखाई गई अब इस पर विवाद छिड़ गया है कि क्या वाकई में इस गेंद की गति इतनी तेज थी। प्रशंसकों के दिल में भी यह भ्रम आ गया है इसकी असली वजह यह है कि अंग्रेजी और हिंदी में अलग-अलग कॉमेंट्री का मैच प्रसारण हो रहा था। और इन्हीं दोनों प्रसारण पर अलग-अलग नंबर दिखाए गए जिससे विवाद मच गया है।
आपको बता दें पावर प्ले के बाद Umran Malik ने अपना दूसरा ओवर फेंका था। पारी का यह 13वा ओवर था, इसकी चौथी गेंद को मलिक ने 156 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से फेंका था। अंग्रेजी प्रसारण में इस गेंद की रफ्तार 145.7 दिखाई दी। अब देखना होगा आईसीसी इस गेंद पर क्या निर्णय करता है अगर यह गेंद लीगल है और इसी रफ्तार से फेंकी गई है तो Umran Malik भारत के सबसे तेज गेंदबाज कहलाएंगे।