नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में जब मैच फिनिश करने की बात होती है तो सबसे पहले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम आता है, लेकिन क्या आपको पता अब अब ऐसा नहीं है। भारतीय टीम को अब एक नया फिनिशर मिल गया है।
नया फिनिशर ऐसा है कि आखिरी गेंद पर भी छक्का मारने का दम रखता है। इस खिलाड़ी का नाम रिंकू सिंह हैं, जो टी-20 के बादशाह के तौर पर अभी से ही पहचान बना चुके हैं। रिंकू सिंह ताबड़तोड़ बल्लेबाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने भारत की डूबती नैया को ऐसा पार लगाया कि कोई समझ ही नहीं पाया। रिंकू सिंह ने 14 गेंदों का सामना कर 22 रन बनाए थे। प्रेशर वाली स्थितित में उन्होंने किससे खेलना सीखा इस पर बड़ा राज खोल दिया है जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएगा। यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
रिंकू सिंह ने खोला बड़ा राज
बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर एक अद्भुत वीडियो शेयर किया है, जिसमें रिंकू सिंह पारी को लेकर बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। रिंकू सिंह ने कहा हम मैच जीते यह अच्छा रहा है। मैं जब बैटिंग करने गया था तब मेरे लिए बढ़िया स्थिति थी। मैं जो हमेशा करता आया हूं, वही करना था।
इसके साथ ही धोनी का जिक्र करते हुए कहा,माही भाई से एक-दो बार बात हुई थी तो उन्होंने कहा था कि आप जितना शांत रहोगे और जितना सीधा मारने की कोशिश करोगे उतना ही अच्छा रहेगा। धोनी के बताए रास्ते पर ही मैं चलता हूं। रिंकू सिंह भारत के एक बड़े बल्लेबाजों में जगह बना चुके हैं, जिनके मैदान पर आते ही फैंस की भीड़ शोर शराबा करने लगती है।
ऑस्ट्रेलिया को भारत ने दी मात
विशाखापट्टनम में खेला गया मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के शानदार प्रदर्शन के लिए भी नासूर बन गया। कंगारू टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 208 रन बनाए। इस दौरान जोश इंग्लिस ने शानदार शतकीय पारी खेली। 50 गेंदों का सामना करते हुए 110 रन बनाए।
स्टीव स्मिथ ने 41 गेंदों में 52 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 2 विकेट से मुकाबला जीत लिया। रिंकू सिंह 14 गेंदों में नाबाद 22 रन बनाकर नाबाद रहे। अपनी पारी में उन्होंने 4 चौके लगाए। तत्कालीन कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 42 गेंदों में 80 रन बनाए।