IPL 2024: हो गया कंफर्म! रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस को अलविदा कहकर इस टीम का बनेंगे कप्तान

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के सत्रहवें सीजन में मंबई इंडियंस ने काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया है, जिससे फैंस की उम्मीदों को बड़ा झटका है। टीम के खराब प्रदर्शन की वजह फैंस रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाना मान रहे हैं। मुंबई इंडियंस ने इस सीजन के अभी 10 मैच खेले हैं, जिसमें सिर्फ तीन ही जीत मिली हैं।

लगातार मिल रही हार से हार्दिक पांड्या के द्वारा की जा रही कप्तानी पर भी बड़े सवाल उठे हैं। दूसरी ओर चर्चा है कि मुंबई की टीम हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा गुट में बंटी हुई है, जिसका असर खेल पर पड़ रहा है। हालांकि, इस सीजन में तो मुंबई इंडियंस पूरी तरह से प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। चर्चा है कि सीजन खत्म होते ही पूर्व कप्तान रोहित शर्मा मुंबई इंडिंयस फ्रेंचाइजी को छोड़ने का ऐलान कर सकते हैं, जो किसी बड़े झटके की तरह होगा।

रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या में अनबन

आईपीएल के इस सीजन में अभी तक सबसे ज्यादा चर्चा मुंबई इंडियंस की हुई है, जिसने अपने प्रदर्शन को खासा निराश किया है। कई मौकों पर मैदान पर देखा गया कि रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या में अनबन देखी गई। इसके लिए हार्दिक पांड्या को फैंस की ट्रोलिंग का भी शिकार होना पड़ा है।

टीम में अनबन की खबरों को लेकर आधिकारिक रूप से अभी किसी ने कुछ नहीं कहा है, लेकिन मीडिया की खबरों में यह बातें तेजी से चल रही हैं। माना जा रहा है कि रोहित शर्मा पांड्या की हरकतों से काफी नाराज हैं, जो इस सीजन के बाद मुंबई इंडियंस छोड़ने का ऐलान कर सकते हैं।

अगर ऐसा हुआ तो फिर रोहित शर्मा का आईपीएल में अगला ठिकाना कौन सी टीम होगी, यह बड़ा सवाल बना हुआ है। क्या वे राजस्थान रॉयल्स या फिर चेन्नई सुपर किंग्स में जाएंगे?

अगले सीजन में इस टीम का हिस्सा हो सकते हैं रोहित शर्मा

इंडियन प्रीमियर लीग में हार्दिक पांड्या के रवैये से नाराज रोहित शर्मा इस सीजन के बाद जल्द ही मुंबई इंडियंस को अलविदा कह सते हैं। सोशल मीडिया की मानें तो रोहित शर्मा चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हो सकते हैं। इस बार आईपीएल के बाद चेन्नई सुपर किंग्स से महेंद्र सिंह धोनी सन्यास का ऐलान कर देंगे। ऐसी स्थिति में सीएसके को एक अनुभवी खिलाड़ी की जरूरत होगी। इसलिए चेन्नई रोहित शर्मा को शामिल कर सकती है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App