दिल्ली कैपिटल्स को लगा झटका! तूफानी खिलाड़ी हुआ चोटिल, जानें अपडेट

Avatar photo

By

Vipin Kumar

indian premier league 2024: भारत की सरजमीं पर इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) का 17वां सीजन खेला जा रहा है, जिसे लेकर खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रशंसकों के चेहरे पर रौनक देखने को मिल रही है। इस बार आईपीएल सीजन में मुबंई इंडियंस के साथ-सात दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है।

दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक इस सेशन के 4 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 3 हार का सामना करना पड़ा है। अगर अईपीएल की प्वाइंट टेबल की बात करें तो दिल्ली 9वें नंबर पर चल रही है। दिल्ली कैपिटल्स का अगला मुकाबला कल यानी 7 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला जाना है, जिससे पहले एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। खबर है कि दिल्ली कैपिटल्स के तूफानी खिलाड़ी बुरी तरह से चोटिल हो चुके हैं।

यह खिलाड़ी हुआ चोटिल

आईपीएल सीजन में बुरे दौर से गुजर रही दिल्ली कैपिटल्स के तूफानी खिलाड़ी मिचेल मार्श चोटिल हो गए हैं। उनके चोटिल होने की जानकारी दिल्ली फ्रेंचाइजी के डायरेक्टर ऑफर क्रिकेट सौरभ गांगुली ने दी है। उन्होंने सुनिश्चत किया कि मिचेल मार्श को चोट लगी है।

हालांकि, वे सीजन में खेलेंगे या नहीं, इस बात को लेकर कोई बड़ी जानकारी सामने नहीं आई है। वैसे अभी तक मिचेल मार्श का प्रदर्शन काफी खराब रहा है, जिससे फऐंस को भी काफ निराशा देखने को मिली है। अभ तक तक मिचेल मार्श ने 4 मैचों में कुल 61 रन बनाए हैं।

उनका सर्वोत्तम स्कोर 23 रन रहा है। चोटिल होने के बाद अब अगले मैच में उन्हें आराम भी दिया जा सकता है। अगर ऐसा हुआ तो फिर उनके स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के ही युवा बल्लेबाज जेक फ्रेसर मैकगर्क को खेलने का मौका मिल सकता है।

दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक किया निराश

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स उन टीमों में शामिल रही, जिसने अभी तक कोई भी खिताब अपने नाम नहीं किया है। पिछले सीजन में ऋषभ पंत नहीं खेले थे तो माना गया था कि इनकी कमी खली होगी। इस बार ऋषभ पंत शुरू से ही दिल्ली कैपिटल्स के लिए कप्तान के रूप में खेलते नजर आ रहे हैं। वैस भी ऋषभ पंत का भी सपना है कि उनकी आईपीएल में वापसी हो। इस बार अभी तक चारों ही मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App