DC vs KKR Video: अरे वाह कमाल का छक्का, खिलाड़ी ने घूमकर दर्शक दीर्घा में पहुंचा दी गेंद

Avatar photo

By

Vipin Kumar

DC vs KKR: आईपीएल सीजन के 16वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने दिल्ली कैपिटल्स पर शानदार जीत दर्ज की। केकेआर ने अपने तीसरे मैच में लगातार जीत दर्ज प्वाइंट टेबल में पहला स्थान बनाया। अभी तक केकेआर ने 3 मुकाबले जीतकर 6 अंक प्राप्त किए हैं। उधर, दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक आईपीएल सीजन में काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया है, जिसने एक भी आईपीएल खिताब नहीं जीता है।

इस बार भी उसे 4 मैचों में 3 हार झेलनी पड़ी है। अंगकृष रघुवंशी ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदो पर 54 रन बनाए। अपनी बल्लेबाजी में उन्होंने 3 छक्के और 5 चौके जड़े, जिनका स्ट्राइक रेट 200.00 का रहा। इस बीच उनके द्वारा मारे गए दो छक्के सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

अंगकृष रघुवंशी ने बल्ले से मचाई तबाही

कोलकाता नाइट राइडर्स के तूफआनी बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने बल्ले से ऐसा तूफानी मचाया कि दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों का पसीना छूट गया। उन्होंने 200.00 के स्ट्राइक रेट से रन बरसाते हुए तबाही मचा दी, जिससे हर किसी का पसीना छूट गया।

उन्होंने 10वें ओवर में ताबड़तोड़ तरीके से दो छक्के जड़कर अपने इरादे जाहिर कर दिए। एक छक्का तो बड़े ही अद्भुत तरीके से लगाया, जिसे देखकर फैंस भी असमंजस में पड़ गए। इस बीच उनके द्वारा मारे गए शॉट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे आप देख सकते हैं।

सलामी बल्लेबाज फिलिप साल्ट ने कोलकाता के लिए कोई कमाल का प्रदर्शन नहीं कर पाए। उन्होंने 12 गेंदों पर 18 रन की पारी खेली। सुनील नरेन ने तो तबाही मचा दी, जिन्होंने 39 गेंदों का सामना कर 85 रन बनाए। आंद्रे रसेल ने 19 गेंदों का सामना कर 41 रन बनाए।

दिल्ली कैपिटल्स 106 रन से हारी मैच

दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने धमाकेदार तरीके से खेलते हुए 13 गेंदों पर 18 रन की पारी खेली। पृथ्वी शाह कोई खास नहीं कर पाए जो 10 रन पर ढेर हो गए। मिशेल मार्श ने पूरी तरीके से निराश किया, वे अपना खाता नहीं खोल पाए। ऋषभ पंत ने लगातार दूसरे मैच में अर्धशतक जमाते हुए 25 गेंदों पर 55 रन बनाए। ट्रिस्टन स्टब्स ने भी 32 गेंदों पर 54 रन की पारी खेली। दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन अभी तक काफी खराब रहा है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App