Video: रिंकू सिंह के छक्के से घायल हुआ बच्चा तो दौड़कर पहुंचे बल्लेबाज ने मांगी माफी, फिह हुआ ऐसा कि…

Avatar photo

By

Vipin Kumar

Rinku Singh: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा तूफानी बल्लेबाज इन दिनों फैंस के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। रिंकू सिंह जब मैदान पर बल्लेबाजी करने आते हैं तो लोग उनके नाम के नारे लगाने शुरू कर देते हैं। अब उनकी निगाहें सीधे आईपीएल पर टिकी हैं, जिसे लेकर वे तैयारियों में भी जुटे हैं।

रिंकू सिंह दिन रात नेट प्रैक्टिस कर खूब पसीना बहा रहे हैं। वैसे आईपीएल में वे कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलते नजर आते हैं। नेट प्रैक्टिस करते समय उनसे एक बच्चा घायल होने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जैसे ही बच्चा घायल हुआ उसके बाद जो रिंकू सिंह ने किया वो हर किसी का दिल जीतने के लिए काफी है। आप देख सकते हैं कि रिंकू सिंह ने बच्चे के सामने ऐसी उपस्थिति दी कि लोग भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

रिंकू सिंह ने बच्चे से मांगी माफी

आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से तूफानी बल्लेबाजी करने वाले रिंकू सिंह का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हा, जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। दरअसल, रिंकू सिंह नेट प्रैक्टिस करते हुए एक ऐसा शॉट मारते हैं कि वो जाकर बच्चे के लग जाता है। शॉट से बच्चा घायल हो जाता है, जो सब देख रिंकू सिंह उसके पास पहुंचकर माफी मांगते हैं।

इतना ही नहीं उन्होंने घायल बच्चे को गिफ्ट भी दिया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी आईडी से इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। इस कैप पर रिंकू ने ऑटोग्राफ भी दिया है। वीडियो को देखकर लोग नीचे तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

आईपीएल में धमाल मचा चुके हैं रिंकू सिंह

रिंकू सिंह भारतीय क्रिकेट का अब एक ऐसा नाम बन चुका हैं, जिन्हें छक्कों के लिए भी जाना जाता है। उन्होंने बीते सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए 474 रन बना थे। चार पचासे शामिल रहे। रिंकू के ये रन 59.25 की एवरेज से आए। उनका स्ट्राइक रेट 149.53 का रहा। रिंकू ने इस सीजन असली धमाल गुजरात टाइटंस के खिलाफ़ किया। उन्होंने अपने यश दयाल की पांच गेंदों पर लगातार पांच छक्के मारे और KKR को जीत दिला दी।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App