ऋषभ पंत ने 41 रन बनाते ही नाम किया ऐसा कीर्तिमान कि धोनी और रैना सहित सब पीछे

Avatar photo

By

Vipin Kumar

IPL 2024: आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायट्ंस पर 6 विकेट से जबरदस्त जीत दर्ज की, जिसके बाद खिलाड़ियों और फैंस का चेहरा खिल गया। यह पहला मौका था जब आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ को हराया। मुकाबले में जीत के साथ दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने भी बड़ा मुकाम हासिल कर लिया। उन्होंने 41 रन की पारी खेलकर एक ऐसा रिकॉर्ड नाम कर लिया जो आज तक कोई भारतीय नहीं कर सका। उन्होंने महेंद्र सिंह, सुरेश रैन और यूसुफ पठान जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया।

आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कौन सा रिकॉर्ड है, जिसमें सभी भारतीय को पीछा छोड़ दिया। पंत की पारी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने मुकाबला आराम से अपने नाम कर लिया। आईपीएल सीजन में दिल्ली की यह दूसरी जीत है।

ऋषभ पंत ने बना डाला यह रिकॉर्ड

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने 24 गेंदों पर धमाकेदार तरह से 41 रन की पारी खेली। पारी खेलते ही वे अपने आईपीएल करियर में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए। अब दूर-दूर तक कोई टक्कर में नहीं हैं।

उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए यूसुफ पठान, सुरेश रैन, सूर्य कुमार यादव और महेंद्र सिंह धोनी जैसे दिग्गजों का रिकॉर्ड भी चकनाचूर कर दिया। पंत की इस पारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट दूसरा मैच भी अपने नाम कर लिया। इस मुकाबले में शुरू से ही दिल्ली कैपिटल्स का पलड़ा भारी लग रहा था, जिसे बल्लेबाजों ने कर दिखाया।

जानिए किसने कितनी गेंदों में पूरे किए 3,000 रन

इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने 2028 गेंदे खेलकर 3,000 रन पूरे किए। यूसुफ पठान की बात करें तो 3,000 रन पूरे करने के लिए 2062 गेंद खेलनी पड़ी थी। तीसरे नंबर पर सूर्य कुमार यादव ने 2135 गेदों में 3 हजार रन बनाए।

एमएस धोनी को यह कारनामा करने के लिए 2152 गेंद खेलने पड़ी थी। केएल राहुल ने 2203 गेंदों पर 3,000 रन पूरे कर लिए। ऋषभ पंत तक यह रिकॉर्ड बनाने वाले पहले से युवा बल्लेबाज बन गए। जानकारी के लिए बता दें कि ऋषभ पंत आईपीएल का 16वां सीजन एक्सीडेंट में घायल होने के चलते नहीं खेल सके थे। उनका इलाज लंबे समय तक अस्पताल में चला था।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App