आखिर रोहित शर्मा की गलती ही क्या थी? पूर्व दिग्गज ने मुंबई को सुनाई खरी खोटी, जाएगी पांड्या की कप्तानी

Avatar photo

By

Vipin Kumar

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग के सीजन में इस बार मुंबई इंडियंस अपने बहुत ही बुरे दौर से गुजर रही है, जिसे अभी तक सभी मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई इंडियंस ने अभी तक 17वें सेशन में 3 मैच खेले हैं, जिसे सभी में हार का सामना करना पड़ा है। खराब प्रदर्शन की बदौलत वो रैंकिंग में अभी तक 10 नंबर पर चल रही है। हार की वजह मुंबई इंडियंस के उस फैसले को माना जा रहा है, जिसमें रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया गया है। मुंबई इंडियंस के नए-नवेले कप्तान हार्दिक पांड्या अभी तक किसी भी फैसले से फैंस और फ्रेंचाइजी का दिल नहीं जीत पाए।

इसके बाद अब चर्चा है कि हार्दिक पांड्या को कप्तानी से हटाया जाए। फैंस से लेकर पूर्व क्रिकेटर तक उनके फैसलों पर सवाल उठ रहे हैं। इस बीच भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेट नवजोत सिंह सिद्धू ने बड़ी बात कही है।

पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने कही बड़ी बात

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और आईपीएल में कमेंट्री की भूमिका निभा रहे नवजोत सिंह सिद्धू ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर सवाल उठाया है। सिद्धू ने कहा कि अगर बीसीसीआई ने अक्टूबर में रोहित शर्मा को टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का कप्तान चुना लिया होता तो आज यह मसला खड़ा नहीं होता।

आगे उन्होंने कहा कि अगर टी-20 वर्ल्ड कप के लिे रोहित क्तान बनते तो मुंबई इंडियंस कभी भी हार्दिक पांड्या को फ्रेंचाइजी का कप्तान नहीं बनाती। उन्होंने कहा कि यह मामला फ्रेंचाइजी के सम्मान का है। हार्दिक पांड्या के ट्रोलिंग पर कहा कि रोहित शर्मा की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है, जो यह फैसला स्वीकार करने में असक्षम हैं, जिसके चलते उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

कमेंट्री करते हुए सिद्धू ने कहा कि आखिर रोहित शर्मा की गलती क्या थी? रोहित ने जिस तरह की सफलता हासिल की है, वह अपने आप में काबिले तारीफ थी।

तीन मुकाबले हार चुकी मुंबई इंडियंस

आईपीएल में अभी तक मुंबई इंडियंस अपने तीनों ही मुकाबले हार चुकी है, जिससे फैंस को बड़ा झटका लगा हा है। अब सभी को अपने चहेते कप्तान रोहित शर्मा की याद आ रही है। मुंबई को पहले मैच में गुजरात टाइटंस के हाथों करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। दूसरे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों हार का सामना करना पड़ा। तीसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स ने 6 वकेट से हाराया था। इसके बाद खिलाड़ियों पर काफी मानसिक तनाव है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App