Monsoon Update: भयानक गर्मी के बीच अगले 2 दिन इन राज्यों में भारी बारिश की भविष्वाणी, तूफान और बिजली गिरने की चेतवानी

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। अप्रैल महीने शुरू होने के साथ ही भयंकर गर्मी (IMD Heatwave Alert) ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। गर्मी ने अप्रैल महीने के पहले हफ्ते से ही अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है।

मौसम विभाग (Weather Forecast) की मानें तो अप्रैल के महीने में महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, कर्नाटक, ओडिशा में काफी तेज लू चलने की संभावना जताई गई है। ऐसे में लोगों से यहीं सलाह दी जाती है कि वो अपना खास तौर से ध्यान रखें और बाहर निकलते समय किसी भी प्रकार की लापरवाही ना करें।

अब राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां भी तेजी से गर्मी बढ़ती हुई दिख रही है। बीते दिनों यानी बुधवार को अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक अगले 48 घंटों के दौरान भारत के अलग-अलग हिस्सों में हीटवेव की वजह से लोगों का जीना बेहाल हो सकता है।

IMD की मानें तो झारखंड और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी भीषण गर्मी देखी जा सकती है। वहीं, दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया गया है।

दिल्ली में मौसम का हाल

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से देश के कई हिस्सों में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बहुत ही तेजी के साथ बदलता हुआ दिख रहा है। राजधानी दिल्ली में 5 अप्रैल को बारिश की संभावना जताई गई है।

इन राज्यों में बारिश की चेतवानी

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, पंजाब में अगले पांच दिनों तक बारिश और लू की स्थिति की भविष्यवाणी की है। आईएमडी के मुताबिक, “उत्तर-पूर्व भारत में 07 अप्रैल तक बारिश/तूफान की गतिविधि देखने को मिल सकती है। आईएमडी ने 9 अप्रैल तक पूर्वोत्तर भारत में गरज के साथ हल्की बारिश को देखते हुए भविष्वाणी जारी कर दी है।

अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी, तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। 3 से 9 अप्रैल 2024 तक असम और मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम वर्षा होगी।

भारी बारिश की चेतवानी

अरुणाचल प्रदेश में 3 से 7 अप्रैल तक छिटपुट भारी वर्षा/बर्फबारी की संभावना है। इसके साथ ही 6 अप्रैल 2024 को भारी वर्षा की संभावना है। 4 और 5 अप्रैल को असम और मेघालय में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश देखी जा सकती है।

इन इलाकों में लू की चेतवानी

पूर्वी और प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों में 06 अप्रैल तक लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है।इसके अलावा 3 से 5 अप्रैल तक उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग इलाकों में लू चलने को लेकर चेतवानी जारी कर दी है। जबकि, 4 से 7 अप्रैल तक ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, तेलंगाना, रायलसीमा में भी ऐसा ही मौसम देखने को मिल सकता है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App