नई दिल्लीः स्पोट फिक्सिंग के बाद से लगातार पाकिस्तानी टीम से बाहर रहने वाले दानिक कनेरिया आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। इतना ही नहीं कनेरिया लगातार पाकिस्तानी टीम में हुए उनके साथ व्यवहार पर भी बड़े राज खोलते रहते हैं।
इतना ही नहीं वे अपने ऊपर क्रिकेट खेलने को लेकर लगी आजीवन बैन पर भी आवाज उठाते रहते हैं। दानिश कनेरिया और शाहिद अफरीदी के बीच तल्खी की खबरें मीडिया में खूब प्रसारित होती रहती हैं।
इस बीच पाकिस्तान के हिंदू खिलाड़ी दानिश कनेरिया शाहिद अफरीदी पर बेटी के साथ दुर्व्यवहार को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि जो अपने बेटी के साथ ऐसा कर सकता है तो मुझे कैसे छोड़ा होगा। उन्होंने कहा कि अफरीदी मुझ पर धर्म परिवर्तन के लिए काफी दबाव डालता था।
दानिश कनेरिया ने खोला अफरीदी का बड़ा राज
हिंदू धर्म से ताल्लुक रखने वाले दानिश कनेरिया ने शाहिद अफरीदी से जुड़ा एक ऐसा वाकया बताया जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। कनेरिया ने एक इंटव्यू में कई बड़े खुलासे किए। उन्होंने कहा कि शाहिद अफरीदी उन पर इस्लाम धर्म अपनाने को लेकर काफी ज्यादा दवाब डालते थे।
इतना ही नहीं ड्रेसिंग रूम में उनसे अछूता जैसा व्यवहार किया जाता ता। कनेरिया ने शाहिद अफरीदी की पुरानी वीडिया क्लिक शेयर की है। इस वीडियो में उन्होंने बताया कि उनकी बेटी एक बार पूजा कर रही थी। यह देखकर उन्होंने टीवी फोड़ दिया। अफरीदी को पूजा करना मंजूर नहीं था।
वीडियो क्लिक काफी पुराना है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एंकर अफरीदी से पूछती हैं कि आपने तो कभी टीवी नहीं तोड़ा। इस पर अफरीदी ने पूरा किस्सा गुनगुनाया। अफरीदी ने तब कहा था मेरी बेगम स्टार पर सीरियल देखती थी।
उसे दुखकर मेरी बेटी टीवी के आगे थाली घुमाने लगी थी, उसे क्या कहते हैं। अफरीदी ने बताया कि इसे आरती कहते हैं। शो में बताया कि इस पर मुझे इतना गु्स्सा आ गया कि टीवी को दीवार में घुसा दिया।
जानकारी के लिए बता दें कि पाकिस्तानी मूल के हिंदू खिलाड़ी दानिश कनेरिया अपने साथ हुई नाइंसाफी को खूब बयां करते रहते हैं। पाकिस्तान टीम से मिले व्यवहार की भी आपबीती बताते हैं।