Rohit Sharma, World Cup 2023: भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी और स्टार कमेंट्रेटर आकाश चोपड़ा ने आगामी वर्ल्ड कप से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को लेकर बहुत बड़ी भविष्यवाणी कर दी है।
Aakash Chopra on Rohit Sharma: वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन इसी साल भारत में होने जा रहा है। जिस वजह से सभी भारतीय फैंस और कई दिग्गज भी टीम इंडिया से वर्ल्ड कप जीतने की आस लगाकर बैठे हैं। वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन भारत में अक्टूबर- नवंबर में होने जा रहा है। बता दें कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इंग्लैंड में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप 2019 में बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया था। उन्होंने टूर्नामेंट में 5 शतक और एक अर्धशतक की बदौलत कुल 648 रन बनाए थे। यही कारण है कि इस वर्ल्ड कप भी सभी रोहित से वैसे ही प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं। इस दौरान पूर्व भारतीय खिलाड़ी और स्टार कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने भी रोहित को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है।
आकाश चोपड़ा ने बताई ऐसी बात
उन्होंने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर कहा , “रोहित शर्मा 9800 से ज्यादा रन बना चुके हैं। उन्होंने 30 शतक जड़ा हैं। उनका औसत लगभग 49 और स्ट्राइक रेट करीब 90 का है। उन्होंने 30 में से 15 शतक एशिया में जड़े हैं। मानकर चलिए कि रोहित आपको अच्छे से धोने वाले हैं। अगर वह पूरे 9 लीग मैच खेलें और उसमें 3 शतक ना जड़े तो फिर मजा नहीं आएगा। कम कम 2 शतक तो मारने ही चाहिए बतौर ओपनर और एक बड़ा डैडी हंड्रेड। मैं उनसे यह उम्मीद लगाकर बैठा हूं।”
आकाश ने इसके अलावा रोहित और शुभमन गिल की ओपनिंग पार्टनरशिप को लेकर भी कुछ बातें कही। उन्होंने कहा , “सच कहूं तो शुभमन भी बिल्कुल रोहित जैसे ही हैं। रोहित की तुलना में अभी गिल का सैंपल साइज काफी छोटा है, क्योंकि उन्होंने अभी शुरुआत की है। गिल ने 27 वनडे खेले हैं, जिसमें उनका औसत 62 का है। उन्होंने 1437 रन बनाए हैं। उनका एशिया में औसत करीब 64 का है। उन्होंने अब तक चार शतक जड़े हैं, जिसमें से 3 एशिया में आए हैं। “