90 साल बाद ध्रुव जुरेल ने दोहराया यह कारनामा, टेस्ट डेब्यू में यह कमाल करने वाले बने दूसरे भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज

Avatar photo

By

Amit Mishra

राजकोट में भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने अपने टेस्ट डेब्यू में अनोखा कारनामा कर दिया। जुरेल अपने पहले अर्धशतक से चूक गए। हालांकि 46 रन की पारी खेलने के बाद भी जुरेल ने भारतीय क्रिकेट रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया। वह दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज बने जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू मैच में 46 रन की पारी खेली।

इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू टेस्ट मैच में 46 रन की पारी खेलकर ध्रुव जुरेल ने इतिहास रच दिया। 90 साल बाद किसी भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने 46 रन की सर्वाधिक पारी खेली। इससे पहले 1934 में दिलावर हुसैन ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू की दोनों पारियों में अर्धशतकीय पारी खेली थी।

शुक्रवार को राजकोट में भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने अपने टेस्ट डेब्यू में अनोखा कारनामा कर दिया। जुरेल अपने पहले अर्धशतक से चूक गए। हालांकि, 46 रन की पारी खेलने के बाद भी जुरेल ने भारतीय क्रिकेट रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया।

ध्रुव जुरेल ने रचा इतिहास

ध्रुव जुरेल का 46 रन 90 साल में टेस्ट डेब्यू पर किसी भारतीय विकेटकीपर का सर्वोच्च स्कोर है। केवल एक भारतीय विकेटकीपर ने अपने पहले टेस्ट मैच में अर्धशतक लगाया है और ऐसा 1934 में हुआ था, जब दिलावर हुसैन ने 1934 में कोलकाता में इंग्लैंड के खिलाफ अपने डेब्यू मैच की दोनों पारियों में अर्धशतक लगाया था।

डेब्यू पर भारतीय विकेटकीपर द्वारा हाई स्कोर

दिलावर हुसैन – 59 बनाम इंग्लैंड, जनवरी 1934

दिलावर हुसैन – 67 बनाम इंग्लैंड, जनवरी 1934

ध्रुव जुरेल – 46 बनाम इंग्लैंड, फरवरी 2024

बता दें कि दिलावर हुसैन ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 2000 से अधिक रन बनाए हैं। हालांकि वह क्रिकेट छोड़ने के बाद वह लाहौर के एक कॉलेज में प्रोफेसर बन गए। वह डेब्यू टेस्ट की प्रत्येक पारी में अर्धशतक लगाने वाले पहले भारतीय भी बने थे।

 

 

Amit Mishra के बारे में
Avatar photo
Amit Mishra This side for Amit Mishra Sports Journalist Motivation. "The best motivation always comes from within." ... Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App